Skip to content
BREAKING
चार महीने का साथ, नम आंखों से विदाई… बच्चों के दिलों में बस गए B.Ed. प्रशिक्षु शिक्षक, न्योता भोज से बांटी खुशियांखुद को रूहानी ताकतों का मालिक बताता था कथित बाबा, जादू-टोना और बीमारी ठीक करने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, अचानक उमड़ पड़े सैकड़ों लोग… 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप: फर्जी बिलों के जरिए चावल जमा करने का खेल, महासमुंद से आरोपी गिरफ्तारसेवा और रचनात्मकता से ही जीवन सार्थक, विनाश नहीं विकास की दिशा चुनें युवा : अरुण सार्वा सेमरा बी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेआरक्षण, यूसीसी और स्थानीय भर्ती समेत छह प्रमुख मुद्दों पर सर्व आदिवासी समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्नग्राम पंचायत सांकरा बनेगा पूर्णतः सौर ऊर्जा आधारित गांव, सामुदायिक सुविधाओं को सोलर ऊर्जा से किया जाएगा संचालित

चार महीने का साथ, नम आंखों से विदाई… बच्चों के दिलों में बस गए B.Ed. प्रशिक्षु शिक्षक, न्योता भोज से बांटी खुशियां

नवापारा राजिम के पीएम श्री हरिहर सेजेस और शासकीय हरिहर पूर्व माध्यमिक शाला में अध्यापन कार्य पूरा कर लौट रहे प्रशिक्षु शिक्षकों को बच्चों ने भावुक होकर विदाई दी। पेन, डायरी और गुलदस्ते भेंट कर जताया प्यार, वहीं प्रशिक्षुओं के न्योता भोज में पूरी, चना और जलेबी पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे।

चार महीने का साथ, नम आंखों से विदाई… बच्चों के दिलों में बस गए B.Ed. प्रशिक्षु शिक्षक, न्योता भोज से बांटी खुशियां
📷 Surya Nevendra

नवापारा राजिम। शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच का रिश्ता केवल किताबों और कक्षाओं तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह स्नेह, अपनत्व और भावनाओं से भी जुड़ा होता है। ऐसा ही भावुक दृश्य पीएम श्री हरिहर सेजेस, गोबरा नवापारा एवं शासकीय हरिहर पूर्व माध्यमिक शाला, नवापारा (राजिम) में देखने को मिला, जहां चार माह तक अध्यापन कार्य करने वाले बी.एड. प्रशिक्षु शिक्षकों को बच्चों ने नम आंखों से विदाई दी।

अध्यापन कार्य के समापन अवसर पर आयोजित विदाई समारोह भावनाओं से भर गया। चार माह तक बच्चों के साथ समय बिताने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों ने न केवल उन्हें पाठ्य पुस्तकों का ज्ञान दिया, बल्कि खेल, हंसी, सीख और जीवन के अनेक अनुभव भी साझा किए। इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच ऐसा आत्मीय रिश्ता बन गया कि विदाई का क्षण सभी के लिए यादगार बन गया।

प्रिय शिक्षकों को रोकने लगे बच्चे, भावुक हुआ विद्यालय परिसर

विदाई के समय विद्यालय का वातावरण भावुक हो उठा। नन्हे-मुन्ने बच्चों की आंखें आंसुओं से भर गईं। कई बच्चे अपने प्रिय प्रशिक्षु शिक्षकों के हाथ-पैर पकड़कर उन्हें जाने से रोकने का प्रयास करने लगे। बच्चों का यह निश्छल प्रेम देखकर प्रशिक्षु शिक्षक भी भावुक हो गए।

आंचल साहू, लिलेश्वरी साहू, अंतरा वर्मा, तोशिका साहू, उमा चेलक, मोनिमा चेलक, जय यादव, हिरेन्द्र साहू, स्मित शर्मा, भावेश मिश्रा सहित विद्यालय के सभी बच्चों ने अपने प्रिय शिक्षकों के प्रति स्नेह और अपनत्व व्यक्त किया।

बच्चों ने प्रशिक्षु शिक्षकों को पेन, डायरी और गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया। छोटे-छोटे उपहारों में छिपा बच्चों का प्यार और भावनाएं इस विदाई को और भी खास बना गईं।

न्योता भोज में बच्चों के चेहरे पर खिलीं मुस्कान

विदाई समारोह के अवसर पर बी.एड. प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा विद्यालय परिसर में न्योता भोज का आयोजन भी किया गया। इस दौरान सभी बच्चों को स्वादिष्ट पूरी, चना और जलेबी वितरित की गई।

बच्चों ने बड़े उत्साह और आनंद के साथ न्योता भोज का स्वाद लिया। यह आयोजन प्रशिक्षु शिक्षकों की ओर से बच्चों के साथ खुशियां साझा करने और विद्यालय के प्रति अपनी आत्मीयता व्यक्त करने का सुंदर माध्यम बना।

शिक्षकों ने प्रशिक्षुओं के समर्पण की सराहना की

कार्यक्रम में पीएम श्री हरिहर सेजेस के प्राचार्य महेश नेताम सहित लीना देवांगन, कुन्तल देवांगन, सौरभ साहू, भोमेश देवांगन, ओंमकार साहू, चंद्रकांत धनकर, डॉली साहू, अल्फिया बानो तथा शासकीय हरिहर पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक आलोक सिंह ठाकुर, विनोद साहनी, अश्वनी साहू, बी.एल. साहू एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

सभी शिक्षकों ने प्रशिक्षुओं के अध्यापन कार्य, समर्पण और बच्चों के साथ उनके आत्मीय व्यवहार की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बी.एड. प्रशिक्षु शिक्षकों में दीपक साहू, मनीष कुमार, योगेश, करुणा, वंशिका तिवारी, रजनी एक्का एवं टिंकल राज राठिया शामिल रहे।

विदाई हुई, लेकिन यादें हमेशा रहेंगी

चार माह का अध्यापन सफर भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन बच्चों के साथ बिताए गए पल, उनकी मुस्कान, स्नेह और विदाई के समय बहते आंसू प्रशिक्षु शिक्षकों के हृदय में हमेशा जीवंत रहेंगे।

यह भावुक विदाई इस बात का उदाहरण बनी कि शिक्षा केवल ज्ञान देने का माध्यम नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का नाम भी है।

विदाई हुई है, रिश्ता नहीं… कक्षाएं छूटी हैं, यादें नहीं… चार माह का यह सफर सभी के जीवन में हमेशा एक खूबसूरत अध्याय बनकर रहेगा।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.