Skip to content
BREAKING
चारामा में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की धूम, प्रभात फेरी से गूंज रही गुरु वाणी, 24 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रासराधू नवागांव में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती, कलश शोभायात्रा और मानस मंच ने बांधा समांकबड्डी प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए अब जिला और राज्य संघ से लेनी होगी अनुमति,उत्तर बस्तर कांकेर कबड्डी एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में लिए गए जान से मारने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म, घटना के बाद से फरार आरोपी गिरफ्तार,,, चारामा पुलिस ने भेजा जेलचक्रवाती तूफान का असर, कांकेर में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्टधान का भारा ले जा रहे किसान पर मादा भालू का खूनी हमला, चेहरा बुरी तरह जख्मी, हालत गंभीर

जान से मारने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म, घटना के बाद से फरार आरोपी गिरफ्तार,,, चारामा पुलिस ने भेजा जेल

जान से मारने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म, घटना के बाद से फरार आरोपी गिरफ्तार,,, चारामा पुलिस ने भेजा जेल
📷 सूर्या नेवेंद्र

चारामा। जान से मारने की धमकी देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में चारामा पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। घटना के बाद से ही आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को पकड़कर वैधानिक कार्रवाई पूरी की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में चारामा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 241/26 के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

मामले के अनुसार, पीड़िता ने 10 नवंबर 2026 को थाना चारामा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 9 नवंबर 2026 को आरोपी रामरतन उईके उर्फ रतन उईके अपनी मोटरसाइकिल से मैनखेड़ा बांध की ओर आया था। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठाया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत पर चारामा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3), 64(1), 64(2)(उ), 115(2) एवं 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। घटना के बाद से आरोपी फरार था और पुलिस उसकी लगातार पतासाजी कर रही थी।

इसी दौरान 19 नवंबर 2026 को पुलिस को आरोपी के संबंध में जानकारी मिली, जिसके बाद उसे पकड़कर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामरतन उईके उर्फ रतन उईके (24 वर्ष), पिता संताराम उईके, निवासी ग्राम भैंसाकन्हार, थाना कोरर, जिला कांकेर के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कु मार राठौर, उप निरीक्षक सोनराज सूर्यवंशी, सहायक उप निरीक्षक माखनलाल नागवंशी तथा आरक्षक तरुण सिन्हा और श्याम कावड़े की महत्वपूर्ण

भूमिका रही।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.