Skip to content
BREAKING
बेसुध महिला को सुनसान सड़क पर छोड़कर फरार हुआ ई-रिक्शा चालक, CCTV में कैद हुई घटना,चारामा अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर नाराज, दो डॉक्टरों समेत तीन को नोटिस,, पढ़े पूरी खबरग्राम पूरी के साप्ताहिक बाजार में चारामा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,,साइबर ठगी, यातायात नियम, नशामुक्ति और महिला सुरक्षा की दी जानकारीCG : धमतरी : श्री रामलला के दर्शन का सपना होगा साकार, नगरी से 35 श्रद्धालु अयोध्या रवाना,जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया रCG : ब्रेकिंग : आज कोंडागांव दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, धनोरा में कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल,क्षेत्र को देंगे विकास कार्यों की धमतरी : नगरी में सप्त ऋषियों पर संगोष्ठी का अयोजन, कैप्टन ओ. के. तिवारी रहे मुख्य अतिथि,नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि..

चारामा अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर नाराज, दो डॉक्टरों समेत तीन को नोटिस,, पढ़े पूरी खबर

चारामा अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर नाराज, दो डॉक्टरों समेत तीन को नोटिस,, पढ़े पूरी खबर
📷 पंकज यदु

चारामा 23 नवंबर2026:_— सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चारामा में अव्यवस्थाओं को देखकर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने नाराजगी जताई। सोमवार को अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की कमी, बिजली और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने सहित कई खामियां सामने आईं। इस पर कलेक्टर ने तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। वहीं, लापरवाही को लेकर दो डॉक्टरों और एक कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल के महिला और पुरुष वार्ड, पैथोलॉजी लैब, टीबी यूनिट और डॉक्टरों के कक्ष का जायजा लिया। उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके इलाज की जानकारी भी ली। उस समय पुरुष वार्ड में एक और महिला वार्ड में दो मरीज भर्ती थे।

वहीं, ग्राम सिरसिदा की मरीज शांता बाई कवाची की हालत को देखते हुए कलेक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए तत्काल बड़े अस्पताल में रेफर करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को मरीजों का बेहतर इलाज करने, अस्पताल में साफ-सफाई रखने और ड्यूटी पर समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। लापरवाही के मामले में डॉ. मिथलेश साहू, डॉ. उत्तम सिन्हा और एसटीएस दिलीप खोब्रागढ़े को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मिलनी चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अपर कलेक्टर भागवत प्रसाद जायसवाल, एसडीएम नरेंद्र बंजारा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.