Skip to content
BREAKING
सेवा और रचनात्मकता से ही जीवन सार्थक, विनाश नहीं विकास की दिशा चुनें युवा : अरुण सार्वा सेमरा बी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेआरक्षण, यूसीसी और स्थानीय भर्ती समेत छह प्रमुख मुद्दों पर सर्व आदिवासी समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्नग्राम पंचायत सांकरा बनेगा पूर्णतः सौर ऊर्जा आधारित गांव, सामुदायिक सुविधाओं को सोलर ऊर्जा से किया जाएगा संचालितमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग-भिलाई दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पणजगदलपुर में चाकू मारकर मन्नू कश्यप की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी हिरासत में,एक ही मोहल्ले के दो परिवारों के बीच हुआ था विवाद, बेसुध महिला को सुनसान सड़क पर छोड़कर फरार हुआ ई-रिक्शा चालक, CCTV में कैद हुई घटना,

ग्राम पंचायत सांकरा बनेगा पूर्णतः सौर ऊर्जा आधारित गांव, सामुदायिक सुविधाओं को सोलर ऊर्जा से किया जाएगा संचालित

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ की चर्चा, सामुदायिक उपयोग के लिए 1.27 करोड़ रुपये स्वीकृत

ग्राम पंचायत सांकरा बनेगा पूर्णतः सौर ऊर्जा आधारित गांव, सामुदायिक सुविधाओं को सोलर ऊर्जा से किया जाएगा संचालित
📷 Surya Nevendra

धमतरी24 नवंबर 2026/ जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम सांकरा को पूर्णतः सौर ऊर्जा आधारित गांव बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी सिलसिले में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज ग्राम पंचायत भवन में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर प्रस्तावित योजना पर विस्तार से चर्चा की।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि ग्राम सांकरा हमेशा से सक्रिय और विकास कार्यों में अग्रणी रहा है। गांव में लगातार विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। डिजिटल टैक्स कलेक्शन के क्षेत्र में भी सांकरा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि गांव में सामुदायिक उपयोग के लिए शासन द्वारा 1 करोड़ 27 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से सौर ऊर्जा आधारित व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिसके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य केंद्र, विश्राम गृह, बस स्टैंड और पेयजल व्यवस्था जैसी सार्वजनिक सुविधाओं को ऊर्जा उपलब्ध कराई जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि ग्राम सांकरा को पूर्णतः सौर ऊर्जा आधारित गांव बनाने के लिए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने-अपने घरों में भी सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की दिशा में पहल करने तथा शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील की।

इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से योजना की जानकारी साझा की और घरों में सोलर संयंत्र लगवाने में आ रही समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने और योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने सामुदायिक भवन और अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का निरीक्षण किया और भवन को अपने आधिपत्य में लेने और कार्य संचालित करने के निर्देश दिये

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा, एसडीएम श्री मनोज मरकाम, जनपद पंचायत नगरी के सीईओ श्री विमल साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.