Skip to content
BREAKING
चारामा में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की धूम, प्रभात फेरी से गूंज रही गुरु वाणी, 24 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रासराधू नवागांव में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती, कलश शोभायात्रा और मानस मंच ने बांधा समांकबड्डी प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए अब जिला और राज्य संघ से लेनी होगी अनुमति,उत्तर बस्तर कांकेर कबड्डी एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में लिए गए जान से मारने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म, घटना के बाद से फरार आरोपी गिरफ्तार,,, चारामा पुलिस ने भेजा जेलचक्रवाती तूफान का असर, कांकेर में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्टधान का भारा ले जा रहे किसान पर मादा भालू का खूनी हमला, चेहरा बुरी तरह जख्मी, हालत गंभीर

धान का भारा ले जा रहे किसान पर मादा भालू का खूनी हमला, चेहरा बुरी तरह जख्मी, हालत गंभीर

धान का भारा ले जा रहे किसान पर मादा भालू का खूनी हमला, चेहरा बुरी तरह जख्मी, हालत गंभीर
📷 पंकज यदु

कांकेर। जिले में जंगली भालुओं की आवाजाही और हमले की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ताजा मामला चारामा तहसील के ग्राम मुड़धोवा का है, जहां खेत में धान की कटाई के बाद भारा ले जा रहे एक किसान पर मादा भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। घायल किसान को उपचार के लिए कांकेर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, किसान धान की कटाई के बाद खेत में भारा ले जाने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वहां पहुंची मादा भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले से किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को अपनी ओर आता देख भालू जंगल की तरफ भाग गया। हमले में किसान बुरी तरह लहूलुहान हो गया।

ग्रामीणों का आरोप- सूचना के बाद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस

घटना के बाद घायल किसान को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने संजीवनी 108 एंबुलेंस सेवा को फोन कर मदद मांगी, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद व्यवस्था कर घायल किसान को कांकेर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

इलाके में भालुओं की आवाजाही से ग्रामीणों में डर

ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में जंगली भालुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है। इससे पहले भी भालुओं के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। खेतों में काम करने और जंगल से लगे रास्तों से गुजरने वाले ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार घटनाओं के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।

इलाज के लिए आर्थिक सहायता और सुरक्षा की मांग

घायल किसान के परिजनों ने जिला प्रशासन और कलेक्टर से बेहतर इलाज के लिए आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से क्षेत्र में भालुओं की आवाजाही पर निगरानी रखने, ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने और घायल किसान को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है।

अब देखना होगा कि इस घटना के बाद वन विभाग और जिला प्रशासन ग्रामीणों की सुरक्षा तथा घायल किसान के इलाज को लेकर क्या कदम उठाते हैं।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.