Skip to content
BREAKING
बेसुध महिला को सुनसान सड़क पर छोड़कर फरार हुआ ई-रिक्शा चालक, CCTV में कैद हुई घटना,चारामा अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर नाराज, दो डॉक्टरों समेत तीन को नोटिस,, पढ़े पूरी खबरग्राम पूरी के साप्ताहिक बाजार में चारामा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,,साइबर ठगी, यातायात नियम, नशामुक्ति और महिला सुरक्षा की दी जानकारीCG : धमतरी : श्री रामलला के दर्शन का सपना होगा साकार, नगरी से 35 श्रद्धालु अयोध्या रवाना,जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया रCG : ब्रेकिंग : आज कोंडागांव दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, धनोरा में कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल,क्षेत्र को देंगे विकास कार्यों की धमतरी : नगरी में सप्त ऋषियों पर संगोष्ठी का अयोजन, कैप्टन ओ. के. तिवारी रहे मुख्य अतिथि,नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि..

बेसुध महिला को सुनसान सड़क पर छोड़कर फरार हुआ ई-रिक्शा चालक, CCTV में कैद हुई घटना,

बेसुध महिला को सुनसान सड़क पर छोड़कर फरार हुआ ई-रिक्शा चालक, CCTV में कैद हुई घटना,
📷 Pankaj yadu

धमतरी 23 नवंबर 2026:— शहर में एक ई-रिक्शा चालक की अमानवीय हरकत सामने आई है। चालक एक अज्ञात महिला को बेसुध हालत में सुनसान सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। घटना महिमासागर वार्ड स्थित जैविक खाद नियंत्रण रोड की है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 6 बजे ई-रिक्शा चालक महिला को लेकर वहां पहुंचा। इसके बाद उसने महिला को रिक्शे से खींचकर नीचे उतारा और सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सुनसान जगह पर महिला को बेसुध हालत में छोड़ने की इस घटना ने महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर वार्ड पार्षद दीपक सोनकर ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ई-रिक्शा चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला की पहचान और उसके बेसुध होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.