Skip to content
BREAKING
सरकारी कार्यालय में शराब मिलने के मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बिजली विभाग का पुतला फूंका, FIR दर्ज करने की मांग15वें वित्त आयोग की राशि का भुगतान अटका, सरपंचों में नाराजगी, सरपंच संघ ब्लाक उपाध्यक्ष जयप्रकाश गावड़े ने दी आंदोलन की चेतावनी13 साल से दूध नदी की सफाई, 164 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांकेर के समाजसेवी अजय मोटवानी को भेजा पत्रमीवान स्टील माइंस के मजदूरों ने विधायक सावित्री मंडावी से लगाई गुहार, शोषण और परेशानियों को लेकर रखी अपनी बातपत्नी को चचेरे भाई के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति ने किया हमला, 15 वर्षीय किशोर की मौतशराब के नशे में स्कूल पहुंचे प्रधानाध्यापक पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित

सरकारी कार्यालय में शराब मिलने के मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बिजली विभाग का पुतला फूंका, FIR दर्ज करने की मांग

सरकारी कार्यालय में शराब मिलने के मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बिजली विभाग का पुतला फूंका, FIR दर्ज करने की मांग
📷 Surya Nevendra

कांकेर। सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों के पास शराब मिलने के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर (ग्रामीण) के अध्यक्ष लोमेन्द्र यादव ने पुलिस थाना कांकेर में लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस ने सरकारी कार्यालय में शराब परोसे जाने और कर्मचारियों के आचरण को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकारी कार्यालय जनता की सेवा के लिए होते हैं, न कि ऐसी गतिविधियों के लिए। उन्होंने सवाल उठाया कि कार्यालय में शराब परोसने की अनुमति किसने दी और अब तक पुलिस ने एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की?

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लोमेन्द्र यादव, शहर अध्यक्ष यासीन करानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजू

द रहे।

ShareXFacebook
E
Editorial Desk · Editor

The editors of this publication. Replace with your real editors in News Desk → Authors.