Skip to content
BREAKING
ढेडकोहका में सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती, निकलेगी कलश शोभायात्रावोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत कानापोड़ में जनचौपाल, 15 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने किया मताधिकार औरगोवर्धन पूजा पर ग्राम कंडेल में सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच, देर रात तक झूमे ग्रामीणगोवर्धन पूजा देखकर लौट रहे थे दो दोस्त... घर पहुंचने से पहले ही मौत ने घेरा, NH-30 पर दर्दनाक हादसा..मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या, फावड़े से किया हमला, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तारदीपावली पर जुआरियों के खिलाफ कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 जगहों पर छापेमारी कर 13 लोगों को किया गिरफ्तार

ढेडकोहका में सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती, निकलेगी कलश शोभायात्रा

ढेडकोहका में सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती, निकलेगी कलश शोभायात्रा
📷 सूर्या नेवेंद्र

चारामा/कांकेर। विकासखंड चारामा के ग्राम ढेडकोहका में सोमवार, 16 नवंबर को राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर डड़सेना कलार समाज द्वारा भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के तहत दोपहर 1 बजे कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं रात्रिकालीन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी 'मोर संगी जहुरिया' (गुंजरा भरारा) की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रभान सिन्हा (ब्लॉक अध्यक्ष डड़सेना कलार समाज) शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलकंठ सिन्हा (सरपंच, डड़सेना कलार समाज, ढेडकोहका) करेंगे। इसके अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। डड़सेना कलार समाज ग्राम ढेडकोहका की ओर से समस्त स्वजातीय बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.