Skip to content
BREAKING
वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत कानापोड़ में जनचौपाल, 15 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने किया मताधिकार औरगोवर्धन पूजा पर ग्राम कंडेल में सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच, देर रात तक झूमे ग्रामीणगोवर्धन पूजा देखकर लौट रहे थे दो दोस्त... घर पहुंचने से पहले ही मौत ने घेरा, NH-30 पर दर्दनाक हादसा..मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या, फावड़े से किया हमला, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तारदीपावली पर जुआरियों के खिलाफ कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 जगहों पर छापेमारी कर 13 लोगों को किया गिरफ्तारदीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, शराब के नशे में दामाद ने टंगिया से मामा ससुर को उतारा मौत के घाट

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत कानापोड़ में जनचौपाल, 15 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने किया मताधिकार और लोकतंत्र की मजबूती पर चर्चा

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत कानापोड़ में जनचौपाल, 15 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने किया मताधिकार और लोकतंत्र की मजबूती पर चर्चा
📷 Bastar Express

चारामा, कांकेर। लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत ग्राम कानापोड़ (लखनपुरी) में जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष 15 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

जनचौपाल को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत देश के प्रत्येक नागरिक के मताधिकार में निहित है। वोट केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि आम नागरिक की आवाज और उसके अधिकारों की पहचान है। उन्होंने मतदाता सूची की शुद्धता, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आम लोगों को जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति के वोट का समान महत्व है और किसी भी नागरिक को उसके मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

वहीं विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के अधिकार से जुड़ी हुई है। मताधिकार केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के भविष्य को दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उसे सामने लाने की अपील की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं आदिवासी कांग्रेस जिला प्रभारी ठाकुर राम कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना बेहद जरूरी है। हमारा एक-एक वोट देश के भविष्य और लोकतांत्रिक व्यवस्था की दिशा तय करता है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से लेकर मतदान करने तक हर नागरिक को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों को मतदान के महत्व, मतदाता अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा केवल किसी एक राजनीतिक दल की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लोकतंत्र, मतदाता अधिकारों तथा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जनता की आवाज को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा। कार्यक्रम के माध्यम से ‘आपका अधिकार, आपका स्वाभिमान’ और ‘न वोट बिकने देंगे, न लोकतंत्र झुकने देंगे’ का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बसंत यादव, पूर्व विधायक शंकर ध्रुवा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जनकनंदन कश्यप, नितिन पोटाई, ठाकुर राम कश्यप जिला महामंत्री, गफ्फार मेमन, ब्लॉक प्रभारी पुरुषोत्तम पाटील, पूर्व गौ सेवा आयोग सदस्य नरेंद्र यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हिरवेन्द्र साहू, युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेंद्र नायक, पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन मंडावी, एकांत दुबे, धर्मेंद्र मेहता, संतोष शिंदे, सौरभ तारम, के.एल. मरकाम, मंजू सोनकर, अंजू नाग, राजेंद्र साहू, पुरुषोत्तम सिन्हा, गिरवर सोरी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.