Skip to content
BREAKING
गोवर्धन पूजा पर ग्राम कंडेल में सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच, देर रात तक झूमे ग्रामीणगोवर्धन पूजा देखकर लौट रहे थे दो दोस्त... घर पहुंचने से पहले ही मौत ने घेरा, NH-30 पर दर्दनाक हादसा..मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या, फावड़े से किया हमला, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तारदीपावली पर जुआरियों के खिलाफ कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 जगहों पर छापेमारी कर 13 लोगों को किया गिरफ्तारदीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, शराब के नशे में दामाद ने टंगिया से मामा ससुर को उतारा मौत के घाटचारामा के अक्षय अवस्थी का क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन, प्लेट कॉम्बाइन टीम में मिली जगह, गेंदबाजी से बटोरी सुर्खियां

गोवर्धन पूजा पर ग्राम कंडेल में सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच, देर रात तक झूमे ग्रामीण

गोवर्धन पूजा पर ग्राम कंडेल में सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच, देर रात तक झूमे ग्रामीण
📷 Pankaj Yadu

चारामा/कंडेल। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर ग्राम कंडेल में रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देर रात तक चले इस आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हिरवेंद्र साहू शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत आंवरी के सरपंच जयप्रकाश गावड़े ने की। इस अवसर पर जनपद सदस्य अमिता बंजारे एवं तनु साहू सहित सुकधर कश्यप, कन्हैया बैरागी, शत्रुघ्न गावड़े, झुमुकलाल साहू, रुकमणी नेताम, सुखवाती नेताम, नरेश जैन और गिरधर साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान अतिथियों ने ग्रामीणों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं और लोककला को जीवित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से गांव में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और सद्भावना मजबूत होती है। साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का मंच मिलता है और नई पीढ़ी अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ती है।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और ग्रामीणों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.