Skip to content
BREAKING
गोवर्धन पूजा देखकर लौट रहे थे दो दोस्त... घर पहुंचने से पहले ही मौत ने घेरा, NH-30 पर दर्दनाक हादसा..मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या, फावड़े से किया हमला, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तारदीपावली पर जुआरियों के खिलाफ कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 जगहों पर छापेमारी कर 13 लोगों को किया गिरफ्तारदीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, शराब के नशे में दामाद ने टंगिया से मामा ससुर को उतारा मौत के घाटचारामा के अक्षय अवस्थी का क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन, प्लेट कॉम्बाइन टीम में मिली जगह, गेंदबाजी से बटोरी सुर्खियांकांकेर में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भागा तस्कर 48 घंटे में गिरफ्तार, 447 किलो गांजा और फॉर्च्यूनर

गोवर्धन पूजा देखकर लौट रहे थे दो दोस्त... घर पहुंचने से पहले ही मौत ने घेरा, NH-30 पर दर्दनाक हादसा..

गोवर्धन पूजा देखकर लौट रहे थे दो दोस्त... घर पहुंचने से पहले ही मौत ने घेरा,  NH-30 पर दर्दनाक हादसा..
📷 Surya Nevendra/ Pankaj Yadu

कांकेर/चारामा। गोवर्धन पूजा की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चारामा निवासी दो युवकों की जान चली गई। हादसे में शेष देवांगन और राम पाल चक्रधारी की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, दोनों दोस्त गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम देखने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-30 पर जैसाकर्रा के पास वे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों की जान चली गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटनास्थल के आसपास स्ट्रीट लाइट बंद होना हादसे की संभावित वजह बताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

घटना की सूचना मिलते ही चारामा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे में दो युवकों की असमय मौत से चारामा क्षेत्र में शोक की लहर है।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.