Skip to content
BREAKING
मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या, फावड़े से किया हमला, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तारदीपावली पर जुआरियों के खिलाफ कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 जगहों पर छापेमारी कर 13 लोगों को किया गिरफ्तारदीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, शराब के नशे में दामाद ने टंगिया से मामा ससुर को उतारा मौत के घाटचारामा के अक्षय अवस्थी का क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन, प्लेट कॉम्बाइन टीम में मिली जगह, गेंदबाजी से बटोरी सुर्खियांकांकेर में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भागा तस्कर 48 घंटे में गिरफ्तार, 447 किलो गांजा और फॉर्च्यूनरसरकारी कार्यालय में शराब मिलने के मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बिजली विभाग का पुतला फूंका, FIR दर्ज करने की मांग

मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या, फावड़े से किया हमला, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या, फावड़े से किया हमला, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
📷 Surya Nevendra

कांकेर। जिले के कोरर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक भाई ने अपने ही बड़े भाई की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही कोरर पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के चंद घंटों के भीतर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर की देर रात ग्राम ऊंचपानी में शामलाल उइके (करीब 50 वर्ष) के साथ उसके भाई शामसाय उइके (41 वर्ष) ने मारपीट की थी। इस दौरान आई गंभीर चोटों के कारण शामलाल की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कोरर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 नवंबर को आरोपी शामसाय उइके, पिता स्वर्गीय लल्लीराम उइके, निवासी ग्राम ऊंचपानी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी जब्त किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा सहित कोरर थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.