Skip to content
BREAKING
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने आगे आए पप्पू मोटवानी, रात में वाहन चालकों को किया जागरूक,बाईपास मार्ग पर वाहन चालकों से की चर्चा, गाड़ियों पर लगाए गाली-गलौज का विरोध करने पर घर में घुसा युवक, चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी,आरोपी गिरफ्तारशादी का झांसा देकर नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाला 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारभावभीनी बिदाई के साथ बी.एड. के प्रशिक्षुओं का अध्यापन कार्य सम्पन्न हुआ, न्योता भोज से बच्चों के चेहरे पर खिलीं मुस्कानचार महीने का साथ, नम आंखों से विदाई… बच्चों के दिलों में बस गए B.Ed. प्रशिक्षु शिक्षक, न्योता भोज से बांटी खुशियांखुद को रूहानी ताकतों का मालिक बताता था कथित बाबा, जादू-टोना और बीमारी ठीक करने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, अचानक उमड़ पड़े सैकड़ों लोग…

गाली-गलौज का विरोध करने पर घर में घुसा युवक, चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी,आरोपी गिरफ्तार

गाली-गलौज का विरोध करने पर घर में घुसा युवक, चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी,आरोपी गिरफ्तार
📷 पंकज यदु

कांकेर 28 नवंबर 2026:— घर में घुसकर चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को कांकेर सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नासीर खान (28 वर्ष), निवासी गंगानगर अन्नपूर्णापारा कांकेर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, घटना 27 नवंबर की रात करीब 8 बजे की है। प्रार्थी आनंद राम नेताम निवासी गंगानगर अन्नपूर्णापारा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि नासीर खान उनके घर के सामने गाली-गलौज कर रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने घर के दरवाजे पर लात मारकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के बताए अनुसार घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने 28 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामलों में अपराध दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सहित पुलिस टीम के अधिकारी और जवान शामिल रहे।

कांकेर पुलिस की अपील किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.