Skip to content
BREAKING
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने आगे आए पप्पू मोटवानी, रात में वाहन चालकों को किया जागरूक,बाईपास मार्ग पर वाहन चालकों से की चर्चा, गाड़ियों पर लगाए गाली-गलौज का विरोध करने पर घर में घुसा युवक, चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी,आरोपी गिरफ्तारशादी का झांसा देकर नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाला 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारभावभीनी बिदाई के साथ बी.एड. के प्रशिक्षुओं का अध्यापन कार्य सम्पन्न हुआ, न्योता भोज से बच्चों के चेहरे पर खिलीं मुस्कानचार महीने का साथ, नम आंखों से विदाई… बच्चों के दिलों में बस गए B.Ed. प्रशिक्षु शिक्षक, न्योता भोज से बांटी खुशियांखुद को रूहानी ताकतों का मालिक बताता था कथित बाबा, जादू-टोना और बीमारी ठीक करने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, अचानक उमड़ पड़े सैकड़ों लोग…

शादी का झांसा देकर नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाला 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाला 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
📷 पंकज यदु

कांकेर 28 नवंबर 2026:— शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में कांकेर पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान श्याम कुंजाम, निवासी एमजी वार्ड कांकेर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने 27 नवंबर को सिटी कोतवाली कांकेर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी नाबालिग को जानते हुए भी उससे प्यार करने और शादी करने का झांसा देता था। आरोप है कि 3 दिसंबर 2025 को आरोपी ने बालिका को कांकेर बुलाकर अपने घर ले गया और उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी आरोपी कई बार उसे अपने घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश की और एमजी वार्ड स्थित उसके घर से घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे 28 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सहित पुलिस टीम के अधिकारी और जवान शामिल रहे।

कांकेर पुलिस ने अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.