Skip to content
BREAKING
चारामा के अक्षय अवस्थी का क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन, प्लेट कॉम्बाइन टीम में मिली जगह, गेंदबाजी से बटोरी सुर्खियांकांकेर में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भागा तस्कर 48 घंटे में गिरफ्तार, 447 किलो गांजा और फॉर्च्यूनरसरकारी कार्यालय में शराब मिलने के मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बिजली विभाग का पुतला फूंका, FIR दर्ज करने की मांग15वें वित्त आयोग की राशि का भुगतान अटका, सरपंचों में नाराजगी, सरपंच संघ ब्लाक उपाध्यक्ष जयप्रकाश गावड़े ने दी आंदोलन की चेतावनी13 साल से दूध नदी की सफाई, 164 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांकेर के समाजसेवी अजय मोटवानी को भेजा पत्रमीवान स्टील माइंस के मजदूरों ने विधायक सावित्री मंडावी से लगाई गुहार, शोषण और परेशानियों को लेकर रखी अपनी बात

कांकेर में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भागा तस्कर 48 घंटे में गिरफ्तार, 447 किलो गांजा और फॉर्च्यूनर सहित 2.48 करोड़ का सामान जब्त

कांकेर में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भागा तस्कर 48 घंटे में गिरफ्तार, 447 किलो गांजा और फॉर्च्यूनर सहित 2.48 करोड़ का सामान जब्त
🎬 Surya Nevendra

कांकेर, 7 नवंबर 2026। कांकेर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 447.720 किलोग्राम गांजा के साथ हरियाणा के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे, फॉर्च्यूनर कार और मोबाइल सहित कुल 2 करोड़ 48 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी को महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे 'उजियार अभियान' के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान 4 नवंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि एक फॉर्च्यूनर कार में गांजा भरकर जगदलपुर से कांकेर की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने गढ़पिछवाड़ी चौक बायपास रोड पर नाकेबंदी की, लेकिन संदिग्ध वाहन चालक पुलिस की घेराबंदी तोड़कर तेज रफ्तार से फरार हो गया।

इसके बाद पुलिस ने माकड़ी पुलिया और ज्ञानी चौक सहित शहर के विभिन्न इलाकों में नाकेबंदी कर तलाश शुरू की। इसी दौरान ग्राम सिंगारभाट के राईसमीलपारा स्थित शिव मंदिर के पास जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में भूरे टेप से लिपटे 90 पैकेट मिले। जांच और तौल करने पर इनमें कुल 447.720 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 23 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

मामले की जांच में सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और लगातार तकनीकी निगरानी करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस ने फरार वाहन चालक को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखपाल उर्फ सुक्खा (30 वर्ष), निवासी स्वामी नगर, जिला फतेहाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा ओडिशा से खरीदकर हरियाणा ले जाकर खपाने की योजना बना रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनर कार (कीमत 25 लाख रुपये), छह फर्जी नंबर प्लेट और एक रियलमी मोबाइल फोन भी जब्त किया है। इस तरह कुल जब्ती की कीमत 2 करोड़ 48 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 390/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)II(C) में मामला दर्ज कर 7 नवंबर को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल कांकेर की टीम का विशेष योगदान रहा।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.