Skip to content
BREAKING
चारामा में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की धूम, प्रभात फेरी से गूंज रही गुरु वाणी, 24 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रासराधू नवागांव में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती, कलश शोभायात्रा और मानस मंच ने बांधा समांकबड्डी प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए अब जिला और राज्य संघ से लेनी होगी अनुमति,उत्तर बस्तर कांकेर कबड्डी एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में लिए गए जान से मारने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म, घटना के बाद से फरार आरोपी गिरफ्तार,,, चारामा पुलिस ने भेजा जेलचक्रवाती तूफान का असर, कांकेर में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्टधान का भारा ले जा रहे किसान पर मादा भालू का खूनी हमला, चेहरा बुरी तरह जख्मी, हालत गंभीर

कबड्डी प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए अब जिला और राज्य संघ से लेनी होगी अनुमति,उत्तर बस्तर कांकेर कबड्डी एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, एक ही विकासखंड के खिलाड़ी ही बना सकेंगे टीम

कबड्डी प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए अब जिला और राज्य संघ से लेनी होगी अनुमति,उत्तर बस्तर कांकेर कबड्डी एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, एक ही विकासखंड के खिलाड़ी ही बना सकेंगे टीम
📷 पंकज यदु

कांकेर 20 नवंबर2026:— उत्तर बस्तर कांकेर कबड्डी एसोसिएशन की वार्षिक बैठक 18 नवंबर को कोरर स्थित ठाकुर फार्म हाउस में आयोजित की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष बिरेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले में कबड्डी खेल को बढ़ावा देने और प्रतियोगिताओं को बेहतर तरीके से आयोजित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिताओं के लिए जिला कबड्डी संघ से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। वहीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए राज्य कबड्डी संघ से अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति के आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों और निर्णायकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा जिले में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में एक टीम के सभी खिलाड़ी एक ही विकासखंड के होने अनिवार्य किए गए हैं। संघ के नियमों का पालन नहीं करने वाले खिलाड़ियों और निर्णायकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की स्वयं की होगी।

बैठक के दौरान 36वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर बीरेश ठाकुर,चन्द्रकांत यादव, टीआर सिन्हा, चन्द्रकांत साहू, उमेश कुमार साहू, अनुपम जोफर, नरपत नाग, कैलाश कांगे, शंकर कुंजाम, प्रियल कावड़े, कौशल्या कोर्राम, मोहनी उइके, थानेश्वरी साहू, रश्मिला मरापी और मनीषा नेताम सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.