Skip to content
BREAKING
बेसुध महिला को सुनसान सड़क पर छोड़कर फरार हुआ ई-रिक्शा चालक, CCTV में कैद हुई घटना,चारामा अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर नाराज, दो डॉक्टरों समेत तीन को नोटिस,, पढ़े पूरी खबरग्राम पूरी के साप्ताहिक बाजार में चारामा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,,साइबर ठगी, यातायात नियम, नशामुक्ति और महिला सुरक्षा की दी जानकारीCG : धमतरी : श्री रामलला के दर्शन का सपना होगा साकार, नगरी से 35 श्रद्धालु अयोध्या रवाना,जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया रCG : ब्रेकिंग : आज कोंडागांव दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, धनोरा में कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल,क्षेत्र को देंगे विकास कार्यों की धमतरी : नगरी में सप्त ऋषियों पर संगोष्ठी का अयोजन, कैप्टन ओ. के. तिवारी रहे मुख्य अतिथि,नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि..

CG : धमतरी : श्री रामलला के दर्शन का सपना होगा साकार, नगरी से 35 श्रद्धालु अयोध्या रवाना,जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना!

CG : धमतरी : श्री रामलला के दर्शन का सपना होगा साकार, नगरी से 35 श्रद्धालु अयोध्या रवाना,जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू  ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना!
📷 Surya Nevendra

धमतरी,23 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत् भगवान श्रीरामलला के पावन दर्शन के लिए 35 तीर्थयात्रियों का जत्था आज सुबह 7 बजे जनपद पंचायत नगरी से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर जनपद पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को रवाना किया।

इस दौरान जनपद पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष हृदय साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी मोहन नाहटा, सभापति चेलेश्वरी साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं।

तीर्थयात्रा पर रवाना हुए सभी श्रद्धालुओं को जनप्रतिनिधियों ने मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीरामलला के दर्शन से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। साथ ही सभी श्रद्धालु सकुशल तीर्थयात्रा पूर्ण कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लेकर अपने घर लौटें।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.