Skip to content
BREAKING
बेसुध महिला को सुनसान सड़क पर छोड़कर फरार हुआ ई-रिक्शा चालक, CCTV में कैद हुई घटना,चारामा अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर नाराज, दो डॉक्टरों समेत तीन को नोटिस,, पढ़े पूरी खबरग्राम पूरी के साप्ताहिक बाजार में चारामा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,,साइबर ठगी, यातायात नियम, नशामुक्ति और महिला सुरक्षा की दी जानकारीCG : धमतरी : श्री रामलला के दर्शन का सपना होगा साकार, नगरी से 35 श्रद्धालु अयोध्या रवाना,जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया रCG : ब्रेकिंग : आज कोंडागांव दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, धनोरा में कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल,क्षेत्र को देंगे विकास कार्यों की धमतरी : नगरी में सप्त ऋषियों पर संगोष्ठी का अयोजन, कैप्टन ओ. के. तिवारी रहे मुख्य अतिथि,नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि..

चक्रवात से फसल नुकसान की 59 हजार से ज्यादा शिकायतें, सर्वे अब भी अधूरा, पटवारियों का हड़ताल खत्म सर्वे तेज होने उम्मीद

चक्रवात से फसल नुकसान की 59 हजार से ज्यादा शिकायतें, सर्वे अब भी अधूरा, पटवारियों का हड़ताल खत्म सर्वे तेज होने उम्मीद
📷 पंकज यदु

रायपुर 23 नवंबर 2026:— छत्तीसगढ़ में अर्नब चक्रवात के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान की 59 हजार 666 शिकायतें दर्ज की गई हैं। लेकिन अब तक इनमें से सिर्फ 88 मामलों का ही सर्वे पूरा हो पाया है। करीब 60 हजार किसानों की शिकायतों पर सर्वे होना बाकी है। ऐसे में किसानों को मुआवजे के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक अर्नब के साथ मुरासु और अकवान चक्रवात के कारण भी फसलों को नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी धान की फसल के साथ खलिहानों में रखी धान भी प्रभावित हुई है। पटवारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद अब सर्वे में तेजी आने की उम्मीद है।

वहीं फसल नुकसान की शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 14447 जारी किया गया है। किसान फसल नुकसान की घटना के 72 घंटे के भीतर इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अब किसानों को सर्वे पूरा होने और मुआवजे का इंतजार है।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.