Skip to content
BREAKING
पूरी के साप्ताहिक बाजार में दर्दनाक हादसा, HP पेट्रोलियम की गाड़ी की चपेट में आने से 4 साल के मासूम की मौतCG : ब्रेकिंग : अवैध धान परिवहन और भंडारण को लेकर एक्शन में प्रशासन! अलग, अलग कार्रवाई में 1660 कट्टा धान जब्त ,बैक टू बैक कार्रवाई से मचा हनगरी में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती आदिवासी भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाजजनों ने धरती आबा के संघर्ष, साहस, वीरता और ऐतिहाग्राम भानपुरी में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापित, जयंती पर पारंपरिक नृत्य और भव्य कार्यक्रम का आयोजनधमतरी : नगरी में परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ,पहले दिन 30 किसान धान लेकर पहुंचे केंद्र,आदान सहायता राशि को लेकर अन्नदाताCG..ब्रेकिंग : इधर धान खरीदी का आगाज, उधर अवैध धान भंडारण पर प्रशासन सख्त,घुटकेल और उमरगांव में 457 कट्टा धान जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर...

पूरी के साप्ताहिक बाजार में दर्दनाक हादसा, HP पेट्रोलियम की गाड़ी की चपेट में आने से 4 साल के मासूम की मौत

पूरी के साप्ताहिक बाजार में दर्दनाक हादसा, HP पेट्रोलियम की गाड़ी की चपेट में आने से 4 साल के मासूम की मौत
📷 सूर्या नेवेंद्र

कांकेर/चारामा। चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरी में साप्ताहिक बाजार के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। HP पेट्रोलियम की गाड़ी की चपेट में आने से चार साल के मासूम धीरज गावड़े की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मासूम धीरज अपने माता-पिता के साथ साप्ताहिक बाजार आया हुआ था। इसी दौरान वह HP पेट्रोलियम की गाड़ी की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि मासूम की जान चली गई।

घटना के बाद साप्ताहिक बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। महज चार साल के मासूम की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.