Skip to content
BREAKING
पूरी के साप्ताहिक बाजार में दर्दनाक हादसा, HP पेट्रोलियम की गाड़ी की चपेट में आने से 4 साल के मासूम की मौतCG : ब्रेकिंग : अवैध धान परिवहन और भंडारण को लेकर एक्शन में प्रशासन! अलग, अलग कार्रवाई में 1660 कट्टा धान जब्त ,बैक टू बैक कार्रवाई से मचा हनगरी में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती आदिवासी भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाजजनों ने धरती आबा के संघर्ष, साहस, वीरता और ऐतिहाग्राम भानपुरी में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापित, जयंती पर पारंपरिक नृत्य और भव्य कार्यक्रम का आयोजनधमतरी : नगरी में परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ,पहले दिन 30 किसान धान लेकर पहुंचे केंद्र,आदान सहायता राशि को लेकर अन्नदाताCG..ब्रेकिंग : इधर धान खरीदी का आगाज, उधर अवैध धान भंडारण पर प्रशासन सख्त,घुटकेल और उमरगांव में 457 कट्टा धान जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर...

CG : ब्रेकिंग : अवैध धान परिवहन और भंडारण को लेकर एक्शन में प्रशासन! अलग, अलग कार्रवाई में 1660 कट्टा धान जब्त ,बैक टू बैक कार्रवाई से मचा हड़कंप..

CG : ब्रेकिंग : अवैध धान परिवहन और भंडारण को लेकर एक्शन में प्रशासन! अलग, अलग कार्रवाई में 1660 कट्टा धान जब्त ,बैक टू बैक कार्रवाई से मचा हड़कंप..
📷 जितेंद्र साहू

धमतरी, 16 नवंबर 2026। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं उपार्जन केंद्रों में खपाने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा निगरानी तेज कर दी गई है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार राजस्व एवं मंडी विभाग की टीमें लगातार जांच एवं कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में नगरी तहसील क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में धान जब्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सांकरा में व्यापारी शोभानाथ गोस्वामी के गोदाम में जांच के दौरान 150 कट्टा धान पाया गया। आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में राजस्व एवं मंडी विभाग की टीम ने मंडी अधिनियम के तहत धान जब्त किया।

इसी तरह 15 नवंबर को ग्राम सिंगपुर में मंडी टीम द्वारा चैतराम साहू के प्रकरण में 32 कट्टा (12.80 क्विंटल) धान की जब्ती की कार्रवाई की गई।

वहीं, 16 नवंबर को नगरी में व्यापारी खेमचंद/केवलचंद फर्म के गोदाम की जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेज के भंडारित 1,178 कट्टा धान पाया गया। संयुक्त टीम ने मंडी अधिनियम के तहत उक्त धान जब्त किया।

इसके अलावा आज बनरौद नाका में भी प्रशासनिक टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 300 बोरी धान जब्त किया गया। जब्त धान को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस थाने के सुपुर्द किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा वास्तविक किसानों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से उपार्जन केंद्रों, गोदामों, परिवहन मार्गों एवं नाकों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से धान का भंडारण, परिवहन अथवा खरीदी केंद्रों में खपाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.