Skip to content
BREAKING
पूरी के साप्ताहिक बाजार में दर्दनाक हादसा, HP पेट्रोलियम की गाड़ी की चपेट में आने से 4 साल के मासूम की मौतCG : ब्रेकिंग : अवैध धान परिवहन और भंडारण को लेकर एक्शन में प्रशासन! अलग, अलग कार्रवाई में 1660 कट्टा धान जब्त ,बैक टू बैक कार्रवाई से मचा हनगरी में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती आदिवासी भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाजजनों ने धरती आबा के संघर्ष, साहस, वीरता और ऐतिहाग्राम भानपुरी में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापित, जयंती पर पारंपरिक नृत्य और भव्य कार्यक्रम का आयोजनधमतरी : नगरी में परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ,पहले दिन 30 किसान धान लेकर पहुंचे केंद्र,आदान सहायता राशि को लेकर अन्नदाताCG..ब्रेकिंग : इधर धान खरीदी का आगाज, उधर अवैध धान भंडारण पर प्रशासन सख्त,घुटकेल और उमरगांव में 457 कट्टा धान जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर...

नगरी में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती आदिवासी भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाजजनों ने धरती आबा के संघर्ष, साहस, वीरता और ऐतिहासिक योगदान को किया याद

नगरी में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती आदिवासी भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाजजनों ने धरती आबा के संघर्ष, साहस, वीरता और ऐतिहासिक योगदान को किया याद
📷 Jitendra Sahu

धमतरी/नगरी। सर्व आदिवासी समाज तहसील नगरी द्वारा आदिवासी भवन नगरी में जननायक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनों ने बिरसा मुंडा के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने धरती आबा बिरसा मुंडा के संघर्षमय जीवन, अदम्य साहस, वीरता और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनके ऐतिहासिक संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

उनका संघर्ष, त्याग और बलिदान आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

धरती आबा के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प।

वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हमें अपने अधिकारों, संस्कृति, परंपराओं और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संगठित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

ये रहे उपस्थित।

इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष उमेश देव, हल्बा समाज अध्यक्ष आर.एल. देव, कमार समाज अध्यक्ष बुधराम नेताम, जिला उपाध्यक्ष हृदय नाग, उपाध्यक्ष प्रमोद कुंजाम, महासचिव पूरन नेताम, कर्मचारी प्रभाग अध्यक्ष सुरेश ध्रुव, हल्बा समाज कर्मचारी अध्यक्ष नेमीचंद देव, तोरण नाग, माखन ध्रुव, रामकुमार ध्रुव, सहसचिव राजेश कोर्राम, कोषाध्यक्ष संतोष गंगेश, महिला प्रभाग अध्यक्ष शशिकला ध्रुव, शैल्यबाई नेताम, ग्राम पंचायत खम्हारिया के सरपंच संतकुमार मरकाम, पवन नेताम सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.