Skip to content
BREAKING
पूरी के साप्ताहिक बाजार में दर्दनाक हादसा, HP पेट्रोलियम की गाड़ी की चपेट में आने से 4 साल के मासूम की मौतCG : ब्रेकिंग : अवैध धान परिवहन और भंडारण को लेकर एक्शन में प्रशासन! अलग, अलग कार्रवाई में 1660 कट्टा धान जब्त ,बैक टू बैक कार्रवाई से मचा हनगरी में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती आदिवासी भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाजजनों ने धरती आबा के संघर्ष, साहस, वीरता और ऐतिहाग्राम भानपुरी में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापित, जयंती पर पारंपरिक नृत्य और भव्य कार्यक्रम का आयोजनधमतरी : नगरी में परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ,पहले दिन 30 किसान धान लेकर पहुंचे केंद्र,आदान सहायता राशि को लेकर अन्नदाताCG..ब्रेकिंग : इधर धान खरीदी का आगाज, उधर अवैध धान भंडारण पर प्रशासन सख्त,घुटकेल और उमरगांव में 457 कट्टा धान जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर...

धमतरी : नगरी में परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ,पहले दिन 30 किसान धान लेकर पहुंचे केंद्र,आदान सहायता राशि को लेकर अन्नदाताओं में उत्साह..

धमतरी : नगरी में परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ,पहले दिन 30 किसान धान लेकर पहुंचे केंद्र,आदान सहायता राशि को लेकर अन्नदाताओं में उत्साह..
📷 जितेंद्र साहू

धमतरी। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर यानी आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। प्रदेशभर में किसान इसे किसान तिहार के रूप में मना रहे हैं। इसी कड़ी में धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र नगरी स्थित धान उपार्जन केंद्र में भी परंपरागत तरीके से धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान किसानों का गुलाल तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अन्नदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

धान खरीदी के शुभारंभ कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई।अतिथियों एवं किसानों ने तौल मशीन की पूजा कर किसानों की खुशहाली और अच्छी उपज की कामना की। इसके बाद धान तौलकर खरीदी प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया गया।

पहले दिन 30 किसान पहुंचे, करीब 648 क्विंटल धान की आवक।

खरीदी के पहले ही दिन किसानों में उत्साह नजर आया। नगरी धान उपार्जन केंद्र में करीब 30 किसान करीब 648 क्विंटल धान लेकर पहुंचे। किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए केंद्र में पहुंचकर खरीदी प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इस दौरान उपार्जन केंद्र में आवश्यक व्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं।

किसानों की सुविधा के लिए प्रशासन ने की तैयारी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस सहित किसानों ने कहा कि धान खरीदी का पहला दिन किसानों के लिए खुशी का अवसर है। किसान पूरे साल कड़ी मेहनत कर अपनी फसल तैयार करते हैं। ऐसे में उनकी उपज का उचित मूल्य और सुविधाजनक तरीके से खरीदी होना बेहद जरूरी है। किसानों को धान बेचने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

वहीं सूबे के भाजपा सरकार द्वारा प्रति एकड़ निर्धारित अधिकतम 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि मिलेगी।

जिसे किसानों के हित में बड़ा और लाभकारी फैसला बताया गया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और खेती-किसानी को प्रोत्साहन मिलेगा।

धमतरी जिले में 1.31 लाख से अधिक पंजीकृत किसान।

गौरतलब है कि धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए कुल 1 लाख 31 हजार 491 किसानों का पंजीयन हुआ है। वहीं नगरी क्षेत्र में कुल 24 धान खरीदी केंद्र संचालित हैं। धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही अब जिलेभर के उपार्जन केंद्रों में किसानों की चहल-पहल बढ़ने लगी है। पहले दिन की उत्साहजनक शुरुआत से किसानों में इस खरीदी सीजन को लेकर उम्मीदें और उत्साह दोनों नजर आ रहे हैं।

ये लोग रहे मौजूद।

इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रवि दुबे, नागेंद्र शुक्ला, महेंद्र नेताम,रामगोपाल साहू, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश नाथ गोसाई, महामंत्री रूपेंद्र साहू,अध्यक्ष नरेंद्र नाग, श्री देव सर, सहदेव साहू,प्रबंधक वासुदेव साहू, सुलोचना साहू, पार्षद अल्का साव, पार्षद चेलेश्वरी साहू एल्डरमेन प्रतिमा देवांगन, गौरव तिवारी, नागेंद्र बोरझा सहित कृषक गण और अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.