Skip to content
BREAKING
पूरी के साप्ताहिक बाजार में दर्दनाक हादसा, HP पेट्रोलियम की गाड़ी की चपेट में आने से 4 साल के मासूम की मौतCG : ब्रेकिंग : अवैध धान परिवहन और भंडारण को लेकर एक्शन में प्रशासन! अलग, अलग कार्रवाई में 1660 कट्टा धान जब्त ,बैक टू बैक कार्रवाई से मचा हनगरी में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती आदिवासी भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाजजनों ने धरती आबा के संघर्ष, साहस, वीरता और ऐतिहाग्राम भानपुरी में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापित, जयंती पर पारंपरिक नृत्य और भव्य कार्यक्रम का आयोजनधमतरी : नगरी में परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ,पहले दिन 30 किसान धान लेकर पहुंचे केंद्र,आदान सहायता राशि को लेकर अन्नदाताCG..ब्रेकिंग : इधर धान खरीदी का आगाज, उधर अवैध धान भंडारण पर प्रशासन सख्त,घुटकेल और उमरगांव में 457 कट्टा धान जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर...

ग्राम भानपुरी में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापित, जयंती पर पारंपरिक नृत्य और भव्य कार्यक्रम का आयोजन

ग्राम भानपुरी में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापित, जयंती पर पारंपरिक नृत्य और भव्य कार्यक्रम का आयोजन
📷 पंकज यदु

चारामा/ कांकेर। ग्राम भानपुरी में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आदिवासी समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए। समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर पारंपरिक नृत्य के साथ रैली निकाली और अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद गांव में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापित की गई। समाज के लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मूर्ति का अनावरण किया।

मूर्ति अनावरण के बाद सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अतिथियों ने बारी-बारी से भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और उनके बलिदान के बारे में अपने विचार साझा किए।

इस दौरान परगना मांझी श्रवण कुमार दर्रो ने सभा को संबोधित करते हुए भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षों और देश एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया और महज 25 वर्ष की आयु में देश एवं समाज के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह भगवान बिरसा मुंडा ने समाज को संगठित करने का कार्य किया, उसी भावना के साथ ग्राम में भी समाज को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, समाज प्रमुख रोहित नेताम ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचारों को केवल मूर्ति स्थापना और जयंती मनाने तक सीमित नहीं रखना चाहिए। जब तक हम उनके विचारों को अपने जीवन में नहीं अपनाएंगे, तब तक उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अधूरी रहेगी। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक योगदान और उनके जन्मस्थल से जुड़ी जानकारी भी साझा की।

प्रदेश उपाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस विजय ठाकुर ने कहा कि इस दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। भगवान बिरसा मुंडा को भगवान की उपाधि यूं ही नहीं मिली है, बल्कि इसके पीछे उनका संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण है। उन्होंने जेल में अंग्रेजों द्वारा दी गई यातनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि किस तरह बेड़ियों में जकड़े होने के बावजूद बिरसा मुंडा ने हिम्मत नहीं हारी। उनके संघर्ष और साहस से उनके साथ जेल में बंद अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती थी। उन्होंने समाज के युवाओं से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने की अपील की।

वहीं, जनपद पंचायत चारामा के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता ठाकुर राम कश्यप ने अपने संबोधन में समाज के लोगों और युवाओं को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी और उनके संघर्षों के बारे में जानते हैं, लेकिन आज हमें यह भी विचार करना चाहिए कि क्या हम उनके विचारों पर चल रहे हैं? क्या हम अपने समाज और देश को आगे बढ़ाने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं?

उन्होंने युवाओं से सीधे संवाद करते हुए समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि युवाओं का नशे की ओर बढ़ना समाज के लिए चिंताजनक है। भगवान बिरसा मुंडा ने बेहद कम उम्र में देश और समाज के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। ऐसे में क्या हम उनके बलिदान को व्यर्थ जाने देंगे? उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, मेहनत और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की। साथ ही कहा कि समाज की एकता और अखंडता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने आगे कहा कि पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून बस्तर एवं सरगुजा संभाग में लागू हैं। जल, जंगल और जमीन के साथ यहां की धरोहर, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए हमारी लड़ाई लगातार जारी रहेगी। चाहे शासन हो या प्रशासन, संविधान द्वारा हमें दिए गए अधिकारों का किसी भी कीमत पर हनन नहीं होने देंगे।

यहां की मूलभूत सुविधाओं और ज्वलंत मुद्दों को लेकर भी हमारी आवाज बुलंद रहेगी। इस क्षेत्र में रहने वाले सभी मूल निवासियों, चाहे वे अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) या सामान्य वर्ग से हों, सभी का समान अधिकार है। हम सभी मिलकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे और क्षेत्र के विकास एवं हक की आवाज उठाते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में ग्राम की सरपंच दीपिका मंडावी ने आयोजन में शामिल सभी अतिथियों एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.