Skip to content
BREAKING
बेसुध महिला को सुनसान सड़क पर छोड़कर फरार हुआ ई-रिक्शा चालक, CCTV में कैद हुई घटना,चारामा अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर नाराज, दो डॉक्टरों समेत तीन को नोटिस,, पढ़े पूरी खबरग्राम पूरी के साप्ताहिक बाजार में चारामा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,,साइबर ठगी, यातायात नियम, नशामुक्ति और महिला सुरक्षा की दी जानकारीCG : धमतरी : श्री रामलला के दर्शन का सपना होगा साकार, नगरी से 35 श्रद्धालु अयोध्या रवाना,जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया रCG : ब्रेकिंग : आज कोंडागांव दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, धनोरा में कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल,क्षेत्र को देंगे विकास कार्यों की धमतरी : नगरी में सप्त ऋषियों पर संगोष्ठी का अयोजन, कैप्टन ओ. के. तिवारी रहे मुख्य अतिथि,नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि..

CG : मॉर्निंग ब्रेकिंग : NH..30 पर चलती ट्रक में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक! फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक...

CG : मॉर्निंग ब्रेकिंग : NH..30 पर    चलती ट्रक में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक! फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, तब तक...
📷 Surya Nevendra

धमतरी। नेशनल हाईवे-30 पर पुरूर के पास आधी रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आयरन से भरे एक चलते 16 चक्का ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया। घटना में करीब 30 से 35 लाख रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही धमतरी अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

छोटे डोंगर से आयरन लेकर रायपुर जा रहा था ट्रक

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक CG 04 QH 9770 में छोटे डोंगर से कच्चा लोहा (आयरन) लोड किया गया था। 16 चक्का ट्रक माल लेकर रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान आधी रात पुरूर के पास अचानक ट्रक में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख तत्काल धमतरी फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

फायर ब्रिगेड की टीम ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही धमतरी अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम में शितेश पवार, देवेंद्र साहू, रोहित शिवना एवं वाहन चालक जितेश साहू शामिल रहे। जवानों ने तत्काल आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आग ट्रक के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थी। बताया जा रहा है कि ट्रक लगभग 80 प्रतिशत जल चुका था, जबकि उसका केबिन बच गया।

30 से 35 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

वाहन मालिक नारायणपुर निवासी रामानंद यादव के मुताबिक, उनका 16 चक्का ट्रक छोटे डोंगर से आयरन लेकर रायपुर जा रहा था। इसी दौरान पुरूर के पास यह घटना हुई। वाहन मालिक ने आगजनी में करीब 30 से 35 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल इस आगजनी में ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.