Skip to content
BREAKING
बेसुध महिला को सुनसान सड़क पर छोड़कर फरार हुआ ई-रिक्शा चालक, CCTV में कैद हुई घटना,चारामा अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर नाराज, दो डॉक्टरों समेत तीन को नोटिस,, पढ़े पूरी खबरग्राम पूरी के साप्ताहिक बाजार में चारामा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,,साइबर ठगी, यातायात नियम, नशामुक्ति और महिला सुरक्षा की दी जानकारीCG : धमतरी : श्री रामलला के दर्शन का सपना होगा साकार, नगरी से 35 श्रद्धालु अयोध्या रवाना,जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया रCG : ब्रेकिंग : आज कोंडागांव दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, धनोरा में कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल,क्षेत्र को देंगे विकास कार्यों की धमतरी : नगरी में सप्त ऋषियों पर संगोष्ठी का अयोजन, कैप्टन ओ. के. तिवारी रहे मुख्य अतिथि,नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि..

धान पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी, किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की मिलेगी आदान सहायता,किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक चंद्रा ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने पर दिया जोर

धान पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी, किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की मिलेगी आदान सहायता,किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक चंद्रा ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने पर दिया जोर
📷 Pankaj Yadu

कांकेर 22 नवंबर 2026:— प्रदेश सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देने के लिए आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक चंद्रा ठाकुर ने किसान उन्नति योजना सहित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि खरीफ वर्ष 2026 से किसान उन्नति योजना में संशोधन किया गया है। इसके तहत किसानों से धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। साथ ही धान उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। खास बात यह है कि यदि कोई किसान निर्धारित अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचता है, तब भी उसे उसके पंजीकृत रकबे के आधार पर पूरी आदान सहायता राशि मिलेगी। इससे किसानों को अपनी आवश्यकता और सुविधानुसार धान बेचने की स्वतंत्रता मिलेगी।

आलोक चंद्रा ठाकुर ने बताया कि राज्य सरकार का इस वर्ष 160 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी का लक्ष्य है। प्रदेश में 27 लाख से अधिक किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है। धान बेचने के 72 घंटे के भीतर किसानों की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को धान के स्थान पर अन्य लाभकारी फसलों की खेती के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है। इसके तहत धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों को प्रति एकड़ 11 हजार रुपये की जगह बढ़ाकर 15 हजार रुपये सहायता देने का प्रावधान किया गया है। वहीं दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास जैसी फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। इससे प्रदेश में फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान उन्नति योजना के तहत पिछले तीन वर्षों में किए गए भुगतान की जानकारी देते हुए बताया गया कि खरीफ 2023 से खरीफ 2025 तक प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को कुल 35,904.90 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि दी जा चुकी है। इसमें खरीफ 2023 के लिए 13,289 करोड़ रुपये, खरीफ 2024 के लिए 11,976 करोड़ रुपये और खरीफ 2025 के लिए 10,639 करोड़ रुपये का भुगतान शामिल है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) के तहत दलहन एवं तिलहन फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। खरीफ 2026 के लिए अरहर, सोयाबीन, उड़द, मूंग और मूंगफली का न्यूनतम समर्थन मूल्य क्रमशः 8,450, 5,708, 8,200, 8,780 और 7,517 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। वहीं रबी वर्ष 2026-27 के लिए चना, मसूर और सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य क्रमशः 5,958, 7,390 और 6,613 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में प्रदेश के 29 जिलों में 273 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से अरहर, सोयाबीन, चना, मसूर और सरसों सहित विभिन्न फसलों की खरीदी की गई। इसके तहत कुल 3,72,039 क्विंटल उपज खरीदकर किसानों को 219.08 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।

आलोक चंद्रा ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। फसल विविधीकरण, उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि यंत्रीकरण और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान उन्नति योजना और अन्य कृषि योजनाओं से प्रदेश के किसानों को आर्थिक सुरक्षा और खेती के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.