Skip to content
BREAKING
चारामा में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की धूम, प्रभात फेरी से गूंज रही गुरु वाणी, 24 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रासराधू नवागांव में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती, कलश शोभायात्रा और मानस मंच ने बांधा समांकबड्डी प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए अब जिला और राज्य संघ से लेनी होगी अनुमति,उत्तर बस्तर कांकेर कबड्डी एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में लिए गए जान से मारने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म, घटना के बाद से फरार आरोपी गिरफ्तार,,, चारामा पुलिस ने भेजा जेलचक्रवाती तूफान का असर, कांकेर में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्टधान का भारा ले जा रहे किसान पर मादा भालू का खूनी हमला, चेहरा बुरी तरह जख्मी, हालत गंभीर

चक्रवाती तूफान का असर, कांकेर में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट

चक्रवाती तूफान का असर, कांकेर में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट
📷 Pankaj Yadu

कांकेर 20 नवंबर 2026:— चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से कांकेर जिले में भारी बारिश और बाढ़ की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नदी-नालों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने को कहा है। जलस्तर बढ़ने पर इसकी सूचना तुरंत नियंत्रण कक्ष को देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इसके अलावा बाढ़ की आशंका वाले गांवों और निचले इलाकों की पहचान कर पहले से जरूरी इंतजाम करने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए रास्ते भी तैयार रखे जाएंगे।

वहीं, जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में बारिश से धान को बचाने के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसानों की मेहनत से उपजी फसल सुरक्षित रह सके।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.