Skip to content
BREAKING
चारामा में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की धूम, प्रभात फेरी से गूंज रही गुरु वाणी, 24 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रासराधू नवागांव में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती, कलश शोभायात्रा और मानस मंच ने बांधा समांकबड्डी प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए अब जिला और राज्य संघ से लेनी होगी अनुमति,उत्तर बस्तर कांकेर कबड्डी एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में लिए गए जान से मारने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म, घटना के बाद से फरार आरोपी गिरफ्तार,,, चारामा पुलिस ने भेजा जेलचक्रवाती तूफान का असर, कांकेर में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्टधान का भारा ले जा रहे किसान पर मादा भालू का खूनी हमला, चेहरा बुरी तरह जख्मी, हालत गंभीर

सराधू नवागांव में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती, कलश शोभायात्रा और मानस मंच ने बांधा समां

सराधू नवागांव में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती, कलश शोभायात्रा और मानस मंच ने बांधा समां
📷 सूर्या नेवेंद्र

चारामा। कलार समाज सराधू नवागांव के तत्वावधान में 18 नवंबर 2026, बुधवार को राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छोटे कलार एवं बड़े कलार समाज के सदस्यों ने एकजुट होकर आयोजन में भाग लिया। पूरे गांव में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा से हुई। वहीं पुरुषों ने जयकारों और आतिशबाजी के साथ भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का स्मरण कर उत्सव मनाया। आयोजन में ग्राम के सभी समाजों के सदस्यों के साथ पंचायत के सरपंच, पटेल एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर समाज के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान सिन्हा एवं बनवासी जैन ने समाज और गांव के विकास को लेकर अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही इष्ट माता बहादुर कलारिन एवं भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जीवन गाथा का वर्णन कर उनके आदर्शों और गौरवशाली इतिहास से उपस्थित लोगों को अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान कलार समाज के प्रदेश स्तरीय उत्सव को लेकर भी जानकारी दी गई। बताया गया कि आगामी 27 दिसंबर को गोविंदपुर मेला भाटा, कांकेर में प्रदेश स्तरीय भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के लोगों की सहभागिता रहेगी।

वहीं रात्रि में भिरौद की श्री लक्ष्मी बालिका मानस मंडली द्वारा मानस मंच का आयोजन किया गया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में कलार समाज के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम ने सामाजिक एकता, परंपरा और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.