Skip to content
BREAKING
चारामा में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की धूम, प्रभात फेरी से गूंज रही गुरु वाणी, 24 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रासराधू नवागांव में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती, कलश शोभायात्रा और मानस मंच ने बांधा समांकबड्डी प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए अब जिला और राज्य संघ से लेनी होगी अनुमति,उत्तर बस्तर कांकेर कबड्डी एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में लिए गए जान से मारने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म, घटना के बाद से फरार आरोपी गिरफ्तार,,, चारामा पुलिस ने भेजा जेलचक्रवाती तूफान का असर, कांकेर में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्टधान का भारा ले जा रहे किसान पर मादा भालू का खूनी हमला, चेहरा बुरी तरह जख्मी, हालत गंभीर

चारामा में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की धूम, प्रभात फेरी से गूंज रही गुरु वाणी, 24 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

चारामा में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व की धूम, प्रभात फेरी से गूंज रही गुरु वाणी, 24 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
📷 सूर्या नेवेंद्र

चारामा। सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं संपूर्ण मानव समाज को प्रेम, शांति, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश देने वाले श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व नगर चारामा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रकाश पर्व के मुख्य आयोजन को लेकर नगर में तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 24 नवंबर को भजन-कीर्तन, विशाल लंगर प्रसादी और भव्य शोभायात्रा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 16 नवंबर से 23 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे स्थानीय गुरुद्वारा श्री नानक दरबार से प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इसमें सिंधी एवं सिख समाज के महिला, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल होकर गुरु वाणी, भजन-कीर्तन और भक्ति गीतों के माध्यम से गुरु नानक देव जी का स्मरण कर रहे हैं।

प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुरु प्रेमियों के निवास स्थानों तक पहुंचती है, जहां श्रद्धापूर्वक अरदास की जाती है। इसके बाद प्रभात फेरी प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः गुरुद्वारा श्री नानक दरबार पहुंचकर संपन्न होती है। सुबह-सुबह गूंजती गुरु वाणी से पूरा नगर भक्तिमय नजर आ रहा है। इस आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सद्भाव की झलक भी देखने को मिल रही है।

24 नवंबर को होंगे विविध धार्मिक आयोजन

प्रकाश पर्व के मुख्य अवसर पर 24 नवंबर, मंगलवार को दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह युवाओं द्वारा निकाली जाने वाली भव्य मोटरसाइकिल रैली से होगी। इसके पश्चात सिंधी समाज द्वारा भजन-कीर्तन (शबद कीर्तन) एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल लंगर प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

वहीं शाम को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक आतिशबाजी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस अवसर पर सिंधी समाज के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रहेंगे।

प्रकाश पर्व को लेकर समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रभात फेरी के माध्यम से लगातार आठ दिनों तक नगर में गुरु वाणी का संदेश पहुंचाया जा रहा है। प्रकाश पर्व का यह आयोजन प्रेम, सेवा, समर्पण और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने के साथ सामाजिक सद्भाव और एकता का संदेश भी देगा।

बस्तर एक्सप्रेस | चारामा

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.