Skip to content
BREAKING
कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत, चारामा में रंजना साहू की मौजूदगी में संगठनात्मक बैठक और दीपावली मिलन समारोह संपन्नप्रदेशभर में किसानों का धान रकबा शून्य होना गंभीर मामला, हजारों किसान धान बेचने से वंचित, सरकार तत्काल समाधान करे – विधायक अंबिका मरकामपहले गाली-गलौज, फिर सीने पर चाकू.. कोरर बस स्टैंड पर वाहन चालक को दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तारगौशाला ले जाने का झांसा देकर 40 गौवंश किए गायब, ओडिशा के दो गौ-तस्कर गिरफ्तार, अब तक 15 आरोपी पकड़ाएमुक्तिधाम से 94 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अस्थियां गायब, चिता स्थल पर मिला नारियल और दिया, गांव में मचा हड़कंपबच्चे की मौत के बाद अस्पताल में मचाया था उत्पात, स्टाफ को बनाया बंधक, पखांजूर पुलिस ने 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत, चारामा में रंजना साहू की मौजूदगी में संगठनात्मक बैठक और दीपावली मिलन समारोह संपन्न

कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत, चारामा में रंजना साहू की मौजूदगी में संगठनात्मक बैठक और दीपावली मिलन समारोह संपन्न
📷 सूर्या नेवेंद्र

चारामा/कांकेर। भारतीय जनता पार्टी मंडल चारामा द्वारा संगठनात्मक दिशा-निर्देशों के अनुरूप मासिक बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी श्रीमती रंजना साहू तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री महेश जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने की।

संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन

बैठक के दौरान पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय बनाए रखने, जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का मार्गदर्शन दिया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी रंजना साहू ने कार्यकर्ताओं के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति हैं। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सक्रियता से ही संभव है।

दीपावली मिलन समारोह में दिखा आपसी सौहार्द

संगठनात्मक बैठक के बाद दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में आपसी एकता, सौहार्द और संगठनात्मक आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।

ये पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में चारामा मंडल के प्रथम मंडल अध्यक्ष निर्मल मेश्राम, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक गौतम लुंकड़, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हेमेंद्र बंटी ठाकुर, जिला सह मीडिया प्रमुख मनोज जैन, सोशल मीडिया सह प्रमुख अंकित जैन, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक भागीराम साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारेलाल देवांगन सहित सरकार पटेल, रजनी यादव, रुक्मणि सिन्हा, प्रियेश सेन, सियाराम भोयर, मुरली सिन्हा, हरीश मेहता, सत्येंद्र गुप्ता, बलराम ठाकुर, बंसी सेन, टीकम ताराम, दीपक सोनकर, सुशील निषाद, लोकेश साहू, भोलाराम, गुलजार विश्वकर्मा, परमेश्वर यादव, जागेश्वर सिन्हा, योगेश साहू, रोहिदास ताराम, अमित असरानी, श्वेता मिश्रा, परमिला उईके, सरस्वती साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने, आपसी तालमेल के साथ कार्य करने और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने के संकल्प के साथ हुआ।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.