Skip to content
BREAKING
अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर घायल पड़ा था ग्रामीण, सूचना मिलते ही कोरर पुलिस ने दिखाई तत्परता, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पतालगांजा बेचने की फिराक में था युवक, पुलिस को देखते ही भागा... घेराबंदी कर दबोचा, पुराने आपराधिक रिकॉर्ड का भी हुआ खुलासाधमतरी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें किसे मिली कहां जिम्मेदारीहरि झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को किया रवाना, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने की मंगलमय यात्रा की कामनाकांकेर में गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; बाइक और मोबाइल सहित ₹92,400 का मशरूका जब्तआंवरी में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की रेड, 61 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 44 पौवा शराब और नगदी जब्त

गांजा बेचने की फिराक में था युवक, पुलिस को देखते ही भागा... घेराबंदी कर दबोचा, पुराने आपराधिक रिकॉर्ड का भी हुआ खुलासा

मंडी के पास ग्राहक तलाश रहा था आरोपी, 56 ग्राम गांजा, 2 मोबाइल और स्कूटी जब्त... पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मामले

गांजा बेचने की फिराक में था युवक, पुलिस को देखते ही भागा... घेराबंदी कर दबोचा, पुराने आपराधिक रिकॉर्ड का भी हुआ खुलासा
📷 सूर्या नेवेंद्र

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उजियारा अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी कृषि उपज मंडी अन्नपूर्णापारा के पास गांजा बिक्री की फिराक में था। पुलिस टीम को देखकर उसने भागने की कोशिश भी की, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली कांकेर को सूचना मिली थी कि कृषि उपज मंडी अन्नपूर्णापारा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई और बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

इस दौरान पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे टीम ने पकड़कर पूछताछ और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पारदर्शी जिपर झिल्ली में रखा 56 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे के साथ दो मोबाइल फोन और एक होंडा स्कूटी भी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 57 हजार 800 रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहेब अख्तर पिता लियाकत अली, उम्र 26 वर्ष, निवासी सुभाष वार्ड कांकेर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 412/2026 के तहत धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। 18 नवंबर को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पहले से दर्ज हैं तीन आपराधिक मामले

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके विरुद्ध थाना कांकेर में वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। वहीं वर्ष 2024 में मारपीट एवं अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इसके अलावा थाना बालोद में वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामला दर्ज होना पाया गया है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में की गई।

कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र साहू, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, सहायक उप निरीक्षक सोमेन्द्र सिंह सहित पुलिसकर्मी शिव प्रसाद नेताम, रोशन राठौर एवं जितेन्द्र कोर्राम शामिल रहे। वहीं साइबर सेल से निरीक्षक राजेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक सचिन शोरी, आरक्षक जितेन्द्र नाग एवं पन्ना नाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कांकेर पुलिस की आम जनता से अपील

कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, नशे के कारोबार और अन्य संदिग्ध आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय

रखने की बात कही है।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.