Skip to content
BREAKING
चिन्हारी महोत्सव 2026: कला, संस्कृति, शिक्षा और खेल प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, शहीद निर्मल सिंह नेताम के परिवार को किया गया सम्मानितCG Board Exam 2027: छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी जारी, जानिए कब से शुरू होंगे एग्जामअज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर घायल पड़ा था ग्रामीण, सूचना मिलते ही कोरर पुलिस ने दिखाई तत्परता, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पतालगांजा बेचने की फिराक में था युवक, पुलिस को देखते ही भागा... घेराबंदी कर दबोचा, पुराने आपराधिक रिकॉर्ड का भी हुआ खुलासाधमतरी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें किसे मिली कहां जिम्मेदारीहरि झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को किया रवाना, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने की मंगलमय यात्रा की कामना

चिन्हारी महोत्सव 2026: कला, संस्कृति, शिक्षा और खेल प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, शहीद निर्मल सिंह नेताम के परिवार को किया गया सम्मानित

चिन्हारी महोत्सव 2026: कला, संस्कृति, शिक्षा और खेल प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, शहीद निर्मल सिंह नेताम के परिवार को किया गया सम्मानित
📷 जितेन्द्र साहू
Key Points
  • चिन्हारी महोत्सव 2026
  • दुगली सम्मान समारोह
  • माता अंगारमोती महोत्सव
  • शहीद निर्मल सिंह नेताम
  • नगरी धमतरी समाचार

धमतरी/नगरी। धमतरी जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम दुगली में शुक्रवार को माता अंगारमोती के प्रांगण में 'चिन्हारी महोत्सव 2026' का भव्य आयोजन किया गया। माता अंगारमोती लोक कला संस्कृति विचार मंच एवं सेवा समिति दुगली के बैनर तले आयोजित यह ऐतिहासिक सम्मान समारोह का 11वां संस्करण रहा। कार्यक्रम में कला, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पत्रकारिता, सामाजिक सेवा और व्यवसाय सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ क्षेत्र के प्रथम शहीद निर्मल सिंह नेताम के परिजनों के सम्मान के साथ हुआ।

कार्यक्रम में समिति की परंपरा के अनुसार माता अंगारमोती को फूल अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह, क्षेत्र के प्रथम शहीद निर्मल सिंह नेताम और भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ग्राम प्रमुखों, समिति पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने दीप प्रज्वलित कर महापुरुषों को नमन किया।

शहीद निर्मल सिंह नेताम के परिवार का सम्मान

समारोह में सबसे पहले शहीद निर्मल सिंह नेताम की धर्मपत्नी सोमवती नेताम सहित उनके समस्त परिवारजनों को साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सेवानिवृत्त सैनिक सम्मान के तहत ग्राम दिनकरपुर निवासी बसंत सिंह सोरी को सम्मान प्रदान किया गया।

शिक्षा और खेल के क्षेत्र में प्रतिभाओं का सम्मान

शहीद निर्मल सिंह नेताम प्रतिभावान छात्र सम्मान के अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के दसवीं और बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। दसवीं में माधुरी नेताम (ग्राम कौव्हाबाहरा) को प्रथम तथा तरुणा (कर्राघाटी) को द्वितीय स्थान के लिए सम्मान मिला। वहीं बारहवीं में देवकुमार यादव (सराईटोला) को प्रथम और चंद्रमणी (ग्राम दलदली) को द्वितीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया।

खेल के क्षेत्र में भावेश सिन्हा, जयंत कुमार, साहिल कुमार, दीपेश कुमार, देवेश कुमार, सूर्या नेताम, राहुल कुमार, नरेंद्र कुमार, सांवनी कावड़े और वैशाली सहित खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य, सेवा और व्यवसाय के क्षेत्र में भी मिला सम्मान

स्वास्थ्य के क्षेत्र में पारंपरिक आदिवासी चिकित्सा पद्धति को आगे बढ़ाने वाले दशरथ नेताम (बांधा), खेमराज सेन (दिनकरपुर) और उत्तम ध्रुव (मगरलोड) को स्थानीय स्वास्थ्य परंपरागत वैद्य सम्मान प्रदान किया गया।

वहीं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मितानिन कार्यकर्ताओं ललिता बाई नेताम, कमितला बाई नेताम, भानबाई नेताम और अहिरा बाई मरकाम को सम्मानित किया गया। जय मां बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह दुगली को आयुर्वेदिक हर्बल उत्पादों के लिए सम्मान मिला।

व्यवसाय एवं रोजगार के क्षेत्र में हीरा मरकाम को सफल कृषक एवं व्यवसायी तथा मनीष मरकाम को सफल व्यवसायी के रूप में सम्मानित किया गया।

पत्रकारिता, कला और संगीत के क्षेत्र में प्रतिभाओं का सम्मान

पत्रकारिता के क्षेत्र में अभिनव अवस्थी और तोरण निषाद को सम्मानित किया गया। कला के क्षेत्र में जिला कांकेर की पाली उसेंडी को एल्बम कलाकार एवं वीडियो क्रिएटर के रूप में तथा जिला कोंडागांव के वायरल भांटो के नाम से पहचान बनाने वाले मकसुदन यादव को उत्कृष्ट कला के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

संगीत के क्षेत्र में जिला कांकेर के गीतकार अनिल सलाम को सम्मानित किया गया। इसके अलावा ग्राम के बुजुर्गों को प्रेरणा सम्मान देकर उनके अनुभवों और योगदान का सम्मान किया गया।

राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता में कलाकारों ने बिखेरा जलवा

सम्मान समारोह के बाद रात्रिकालीन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोककला एवं संस्कृति पर आधारित राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छत्तीसगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों से पहुंचे कलाकारों और डांस ग्रुपों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के परिणाम:

- प्रथम – अमर ज्योति डांस ग्रुप, नवागांव कंचना

- द्वितीय – बस्तर के चिन्हारी डांस ग्रुप, भानपुरी कोंडागांव

- तृतीय – सीजी व्यास देवपुर, कंडेल

- चतुर्थ – जय गढ़िया डांस ग्रुप, भोथापारा मांदामसिल्ली

- पंचम – मोर बस्तरिया डांस ग्रुप, विश्रामपुरी कोंडागांव

- छठवां – अनल डांस ग्रुप, कौव्हाबाहरा

- सातवां – जय मां शीतला डांस ग्रुप, खिलौली (ओडिशा)

युगल नृत्य प्रतियोगिता के परिणाम:

- प्रथम – दिनेश रीना डांस ग्रुप, देवरी बालोद

- द्वितीय – राजनंदिनी, कोंडागांव

- तृतीय – शेखर यश, बागबाहरा

- चतुर्थ – सबी शम्मी, सुरही नरहरपुर

एकल नृत्य प्रतियोगिता के परिणाम:

- प्रथम – संगीता कोर्च, धनतुलसी कांकेर

- द्वितीय – मल्लिका, रायगढ़

- तृतीय – मुस्कान साहू, खपरी बालोद

- चतुर्थ – रवि कुमार, राउरकेला (ओडिशा)

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मयाराम टांडेश एवं मनहरण टांडेश ने निभाई, जबकि मंच संचालन आशीष नाग, अमाली नगरी द्वारा किया गया।

समिति और ग्रामीणों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन

कार्यक्रम के आयोजन में समिति के संरक्षक रविशंकर नाग, रविन्द्र देव सोरी, राजाराम मंडावी, भैय्यालाल ध्रुव, बिन्देश्वर विश्वकर्मा, सुखचंद विश्वकर्मा एवं सरपंच रामेश्वर मरकाम का विशेष मार्गदर्शन रहा।

वहीं समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र राज ध्रुव, उपाध्यक्ष सीताराम नेताम, कोषाध्यक्ष शंकरलाल नेताम, महासचिव मनहरण टांडेश सहित समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के ग्रामवासियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

चिन्हारी महोत्सव का यह आयोजन केवल सम्मान समारोह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने वनांचल क्षेत्र की प्रतिभाओं को पहचान और मंच देने के साथ ही शहीदों के बलिदान, लोककला, संस्कृति और सामाजिक एकता को भी नई पहचान दिलाई।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.