Skip to content
BREAKING
धमतरी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें किसे मिली कहां जिम्मेदारीहरि झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को किया रवाना, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने की मंगलमय यात्रा की कामनाकांकेर में गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; बाइक और मोबाइल सहित ₹92,400 का मशरूका जब्तआंवरी में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की रेड, 61 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 44 पौवा शराब और नगदी जब्तकांकेर पुलिस एक्शन मोड में,, नशे के कारोबारियों से लेकर गौ-तस्करों तक पर होगी सख्त कार्रवाई, SP निखिल राखेचा ने थाना प्रभारियों को दिए निर्दजनजातीय गौरव दिवस पर दुगली में भव्य आयोजन, जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की दिखी झलक

हरि झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को किया रवाना, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने की मंगलमय यात्रा की कामना

हरि झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को किया रवाना, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने की मंगलमय यात्रा की कामना
📷 जितेंद्र साहू

नगरी, धमतरी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत नगरी क्षेत्र के 60 तीर्थयात्रियों को सोमवार को तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया। जनपद पंचायत नगरी से 48 एवं नगर पंचायत नगरी से 12 तीर्थयात्री शामिल हुए। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा सहित जनप्रतिनिधियों ने हरि झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को रवाना किया और उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा, जनपद सभापति राजेश नाथ गोसाई, जनपद सदस्य नंदनी साहू, पार्षद चेलेश्वरी साहू, मिक्की गुप्ता, जयन्ती टूकेश्वरी साहू, अलका साव एवं एल्डरमैन प्रतिमा देवांगन गौरव तिवारी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने तीर्थयात्रियों को सोमनाथ मंदिर एवं नागेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए रवाना करते हुए कहा कि तीर्थ यात्रा पर जाना सौभाग्य और पुण्य का अवसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए ऐसे बुजुर्गों एवं नागरिकों को तीर्थ दर्शन का अवसर प्रदान कर रही है, जो लंबी दूरी और कई कारणों से स्वयं तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पाते।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने की पहल सरकार का पुण्य एवं सराहनीय कार्य है। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों से नगर पंचायत नगरी, जनपद पंचायत नगरी तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विकास के लिए भी प्रार्थना करने का आग्रह किया।

अध्यक्ष छाबड़ा ने सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आप सभी की यात्रा सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय हो

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.