Skip to content
BREAKING
कांकेर में गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; बाइक और मोबाइल सहित ₹92,400 का मशरूका जब्तआंवरी में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की रेड, 61 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 44 पौवा शराब और नगदी जब्तकांकेर पुलिस एक्शन मोड में,, नशे के कारोबारियों से लेकर गौ-तस्करों तक पर होगी सख्त कार्रवाई, SP निखिल राखेचा ने थाना प्रभारियों को दिए निर्दजनजातीय गौरव दिवस पर दुगली में भव्य आयोजन, जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की दिखी झलकदुगली में गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई, मंत्री टंकराम वर्मा और सांसद भोजराज नाग ने भेंट की पोषण बास्केटकोयलीबेडा के जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प, भरमार बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद, IED मौके पर नष्ट

कांकेर में गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; बाइक और मोबाइल सहित ₹92,400 का मशरूका जब्त

उजियारा अभियान के तहत कोरर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से 1.600 किलो गांजा बरामद, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कांकेर में गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; बाइक और मोबाइल सहित ₹92,400 का मशरूका जब्त

कांकेर, 17 नवंबर 2027। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोरर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांजा का अवैध परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.600 किलोग्राम गांजा, एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 92 हजार 400 रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू एवं एसडीओपी हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 16 नवंबर 2026 को थाना कोरर पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम को कापसी–मरकाटोला मार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा गांजा का अवैध परिवहन किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदेही लल्लूराम सोनवानी (55 वर्ष), निवासी मरकाटोला नाकापारा को पकड़ा।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.600 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AE 3013 और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पुलिस ने आरोपी लल्लूराम सोनवानी के विरुद्ध धारा 20(बी)(ii)(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

92,400 रुपये का मशरूका जब्त

पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री में 1.600 किलोग्राम गांजा की अनुमानित कीमत 22,400 रुपये, हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल की कीमत 60,000 रुपये और मोबाइल फोन की कीमत 10,000 रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल 92,400 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोरर निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक छत्रपाल सिंह साहू, उमेश वर्मा, आरक्षक विनोद साहू, ईश्वर कावड़े, तिलक मेश्राम तथा साइबर सेल के सहायक उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कत्लम एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कांकेर पुलिस की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल कांकेर पुलिस को दें। इसके लिए अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 जारी किया गया है। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.