Skip to content
BREAKING
CG Board Exam 2027: छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी जारी, जानिए कब से शुरू होंगे एग्जामअज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर घायल पड़ा था ग्रामीण, सूचना मिलते ही कोरर पुलिस ने दिखाई तत्परता, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पतालगांजा बेचने की फिराक में था युवक, पुलिस को देखते ही भागा... घेराबंदी कर दबोचा, पुराने आपराधिक रिकॉर्ड का भी हुआ खुलासाधमतरी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें किसे मिली कहां जिम्मेदारीहरि झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को किया रवाना, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने की मंगलमय यात्रा की कामनाकांकेर में गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; बाइक और मोबाइल सहित ₹92,400 का मशरूका जब्त

CG Board Exam 2027: छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी जारी, जानिए कब से शुरू होंगे एग्जाम

CG Board Exam 2027: छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी जारी, जानिए कब से शुरू होंगे एग्जाम
📷 सूर्या नेवेंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च 2027 से शुरू होंगी, जबकि 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आगाज 13 मार्च 2027 से होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण खबर है। समय-सारणी जारी होने के बाद अब छात्र अपनी तैयारी को विषयवार परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार व्यवस्थित कर सकेंगे।

12वीं की बोर्ड परीक्षा 12 मार्च से 8 अप्रैल तक

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा 12 मार्च 2027 से प्रारंभ होकर 8 अप्रैल 2027 तक चलेगी। परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय से होगी। इसके बाद 15 मार्च को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र और लेखाशास्त्र सहित अन्य विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

वहीं 17 मार्च को संस्कृत, 19 मार्च को जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र एवं अन्य विषयों की परीक्षा होगी। 24 मार्च को समाजशास्त्र, 29 मार्च को गणित और 31 मार्च को अंग्रेजी विषय का पेपर आयोजित किया जाएगा।

इसके अलावा 3 अप्रैल को इतिहास, व्यवसाय अध्ययन एवं कृषि विज्ञान के तत्व सहित संबंधित विषयों की परीक्षा होगी। 5 अप्रैल को भूगोल और भौतिक शास्त्र, 6 अप्रैल को विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, 7 अप्रैल को विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं तथा 8 अप्रैल को मनोविज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

10वीं की परीक्षा 13 मार्च से 5 अप्रैल तक

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च 2027 से शुरू होकर 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित होंगी। परीक्षा की शुरुआत तृतीय भाषा के विषयों से होगी। इसके बाद 16 मार्च को अंग्रेजी, 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 20 मार्च को विज्ञान, 25 मार्च को हिंदी और 30 मार्च को गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसके अलावा 1 अप्रैल को विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा होगी। वहीं 5 अप्रैल को दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए संगीत तथा मूक एवं बधिर विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

सुबह 9 बजे से शुरू होंगी परीक्षाएं

मंडल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र में अपनी निर्धारित जगह पर बैठना अनिवार्य होगा।

परीक्षा केंद्र में सुबह 9:05 बजे उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। इसके बाद 9:10 बजे प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक उत्तर लिखने का समय मिलेगा।

वेबसाइट पर देख सकते हैं पूरा टाइम टेबल

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा की तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। वहीं परीक्षा अवधि के दौरान शासन द्वारा सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में भी परीक्षाएं जारी कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी।

विद्यार्थी और अभिभावक कक्षा 10वीं एवं 12वीं की विषयवार विस्तृत समय-सारणी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.