Skip to content
BREAKING
कोयलीबेडा के जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प, भरमार बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद, IED मौके पर नष्टग्राम ढेड़कोहका में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती, कलश शोभायात्रा और छत्तीसगढ़ी नाचा ने बांधा समांपूरी के साप्ताहिक बाजार में दर्दनाक हादसा, HP पेट्रोलियम की गाड़ी की चपेट में आने से 4 साल के मासूम की मौतCG : ब्रेकिंग : अवैध धान परिवहन और भंडारण को लेकर एक्शन में प्रशासन! अलग, अलग कार्रवाई में 1660 कट्टा धान जब्त ,बैक टू बैक कार्रवाई से मचा हनगरी में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती आदिवासी भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाजजनों ने धरती आबा के संघर्ष, साहस, वीरता और ऐतिहाग्राम भानपुरी में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापित, जयंती पर पारंपरिक नृत्य और भव्य कार्यक्रम का आयोजन

कोयलीबेडा के जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प, भरमार बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद, IED मौके पर नष्ट

कोयलीबेडा के जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प, भरमार बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद, IED मौके पर नष्ट
📷 सूर्या नेवेंद्र

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। ग्राम मोदेमरका और मिच्चेबेड़ा के बीच स्थित जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने नक्सल डम्प बरामद किया है। डम्प से हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सली सामान बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर 2026 को जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सल डम्प का पता चला। तलाशी लेने पर एक भरमार बंदूक, करीब 1 किलोग्राम संदिग्ध आईईडी मैकेनिज्म, लगभग 1 किलोग्राम बारूद (गन पाउडर) और दो डेटोनेटर सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई।

सुरक्षा की दृष्टि से आईईडी और अन्य विस्फोटक पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस एवं बीएसएफ अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में की गई।

कांकेर पुलिस के अनुसार, जिले के नक्सल प्रभावित एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार जारी है। जिला बल और बीएसएफ की संयुक्त टीमें अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन सर्चिंग कर रही हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.