Skip to content
BREAKING
कोयलीबेडा के जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प, भरमार बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद, IED मौके पर नष्टग्राम ढेड़कोहका में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती, कलश शोभायात्रा और छत्तीसगढ़ी नाचा ने बांधा समांपूरी के साप्ताहिक बाजार में दर्दनाक हादसा, HP पेट्रोलियम की गाड़ी की चपेट में आने से 4 साल के मासूम की मौतCG : ब्रेकिंग : अवैध धान परिवहन और भंडारण को लेकर एक्शन में प्रशासन! अलग, अलग कार्रवाई में 1660 कट्टा धान जब्त ,बैक टू बैक कार्रवाई से मचा हनगरी में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती आदिवासी भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाजजनों ने धरती आबा के संघर्ष, साहस, वीरता और ऐतिहाग्राम भानपुरी में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापित, जयंती पर पारंपरिक नृत्य और भव्य कार्यक्रम का आयोजन

ग्राम ढेड़कोहका में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती, कलश शोभायात्रा और छत्तीसगढ़ी नाचा ने बांधा समां

ग्राम ढेड़कोहका में धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती, कलश शोभायात्रा और छत्तीसगढ़ी नाचा ने बांधा समां
📷 सूर्या नेवेंद्र

चारामा, कांकेर। विकासखंड चारामा के ग्राम ढेड़कोहका में सोमवार को डंडसेना कलार समाज द्वारा आराध्य देव भगवान राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही सामाजिक भवन में कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई थीं। जयंती समारोह में समाज के महिला, पुरुष, युवा एवं बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन एवं माता बहादुर कलारिन की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान समाज के सभी लोग सामाजिक भवन में एकत्रित हुए और अपने आराध्य देव का पूजन कर परिवार, समाज एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के पश्चात समाज की महिलाओं द्वारा पारंपरिक रूप से कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में पूरे गांव का माहौल भक्तिमय नजर आया। डीजे की धुन पर समाज के युवा, महिलाएं एवं अन्य सदस्य उत्साह के साथ थिरकते नजर आए। वहीं भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जयकारों से पूरा गांव गुंज उठा। शोभायात्रा के माध्यम से समाज के लोगों ने अपनी धार्मिक आस्था, संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया। शाम के समय सामाजिक भवन के समीप समाज के सभी लोगों के लिए भोजन एवं प्रसादी की व्यवस्था की गई। इसके बाद रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी मोर संगी जहुरिया गुजरा की शानदार प्रस्तुति आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। नाचा पार्टी के कलाकारों ने अपनी मनोरंजक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और देर रात तक कार्यक्रम में उत्साह बना रहा। रात्रिकालीन कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डंडसेना कलार समाज चारामा के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान सिन्हा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जनपद सदस्य सत्कार पटेल, पूर्व सरपंच रासुक लाल ध्रुव, उपसरपंच संजय नेवला, कलार समाज सरपंच नीलकंठ सिन्हा, कलार समाज उपसरपंच प्रीतम सिन्हा सहित मकसूदन सिन्हा, आत्माराम जैन, सुखीराम सिन्हा, हरिशंकर सिन्हा, भुवन सिन्हा, झाड़ू सिन्हा, नंदकुमार गावड़े, पत्रकार सूर्या नेवेंद्र, खिलेश्वर सिन्हा, टोकन सिन्हा, बीरेन्द्र सिन्हा, शंकर सिन्हा एवं लम्बोदर सिन्हा मौजूद रहे। इस दौरान कलार समाज के युवाओं द्वारा सभी अतिथियों का तिलक लगाकर, बैज पहनाकर एवं गमछा भेंट कर आत्मीय स्वागत और सम्मान किया गया। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए समाज की एकता एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के प्रयासों की प्रशंसा की। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि चंद्रभान सिन्हा एवं पूर्व जनपद सदस्य सत्कार पटेल ने माता बहादुर कलारिन के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारा और एकजुटता बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी का संगठित रहना बेहद जरूरी है। ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और महापुरुषों के इतिहास से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.