बच्चे की मौत के बाद अस्पताल में मचाया था उत्पात, स्टाफ को बनाया बंधक, पखांजूर पुलिस ने 14 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कांकेर/पखांजूर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल में तोड़फोड़, गाली-गलौज और अस्पताल स्टाफ को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बच्चे की मृत्यु के बाद आक्रोशित होकर अस्पताल में जबरन प्रवेश करने और अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में पखांजूर पुलिस ने कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 27 मई 2026 की सुबह लगभग 8 बजे की है। बच्चे की मृत्यु के मामले को लेकर आसपास के गांवों के कुछ लोग एकजुट होकर कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल में जबरन घुस गए थे। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ भी की।
इस घटना में अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे, दरवाजे, खिड़कियां, कांच, टेबल-कुर्सियां, कंप्यूटर, लैपटॉप, एलईडी टीवी, एसी, कूलर और अन्य फर्नीचर सहित कई सामान क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे। घटना के संबंध में अस्पताल की ओर से सुनील हलदार निवासी कापसी ने 14 जून 2026 को थाना पखांजूर में शिकायत दर्ज कराई थी।
इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ था मामला
शिकायत के आधार पर पखांजूर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 127(2), 324(5), 333, 190 एवं 191(2) तथा छत्तीसगढ़ चिकित्सा सेवा संस्थान (हिंसा तथा संपत्ति को क्षति व हानि) अधिनियम, 2016 की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की थी।
जांच के बाद 14 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन और एसडीओपी पखांजूर कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई।
विवेचना के दौरान संदेहियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 19 नवंबर 2026 को मामले में संलिप्त कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अजीत सरकार की निशानदेही पर घटना में तोड़फोड़ के लिए इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा और पत्थर भी जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
1. अजीत सरकार, निवासी पीव्ही 58 द्वारिकापुरी।
2. समीर दास, निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर।
3. किशोर राजवंशी, निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर।
4. बप्पी मजूमदार, निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर।
5. सोनातन उर्फ सनातन सरदार, निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर।
6. संजीव कुमार मंडल, निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर।
7. राजेश पाल, निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर।
8. निर्मल चकवर्ती, निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर।
9. सुमित समद्दार, निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर।
10. विकास केशवानी, निवासी पीव्ही 130 श्रीनगर।
11. रमेन्द्र उर्फ रमेन मौलिक, निवासी पीव्ही 56 वल्लभनगर।
12. नेपाल हलदार, वर्तमान निवासी पीव्ही 119 विश्रामपुर।
13. कल्पना हलदार, वर्तमान निवासी पीव्ही 119 विश्रामपुर।
14. अर्जुन उर्फ अरजन हलदार, वर्तमान निवासी पीव्ही 119 विश्रामपुर।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पखांजूर निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, थाना प्रभारी गोण्डाहूर निरीक्षक योगेश सोनी, थाना प्रभारी बड़गांव निरीक्षक अनिल पालेश्वर, PSI अमिना, ASI वेदन सलामे, पुरुषोत्तम ठाकुर, बिन्दुलता देवांगन सहित थाना पखांजूर पुलिस और DRG बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



