Skip to content
BREAKING
आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, कोंटा में संगठन को मजबूत करने जिला अध्यक्ष ने ली बैठकचिन्हारी महोत्सव 2026: कला, संस्कृति, शिक्षा और खेल प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, शहीद निर्मल सिंह नेताम के परिवार को किया गया सम्मानितCG Board Exam 2027: छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी जारी, जानिए कब से शुरू होंगे एग्जामअज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर घायल पड़ा था ग्रामीण, सूचना मिलते ही कोरर पुलिस ने दिखाई तत्परता, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पतालगांजा बेचने की फिराक में था युवक, पुलिस को देखते ही भागा... घेराबंदी कर दबोचा, पुराने आपराधिक रिकॉर्ड का भी हुआ खुलासाधमतरी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें किसे मिली कहां जिम्मेदारी

आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, कोंटा में संगठन को मजबूत करने जिला अध्यक्ष ने ली बैठक

आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, कोंटा में संगठन को मजबूत करने जिला अध्यक्ष ने ली बैठक
📷 रेहान खान

कोंटा। रिपोर्ट - रेहान खान। आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में कोंटा के राजीव भवन स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश कवासी शामिल हुए।

बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, पार्टी की गतिविधियों को गांवों और वार्डों तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में नगर पंचायत कोंटा के पार्षद, महिला कांग्रेस, NSUI, मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और आपसी तालमेल के साथ काम करने पर जोर दिया।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.