Skip to content
BREAKING
कांकेर में गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; बाइक और मोबाइल सहित ₹92,400 का मशरूका जब्तआंवरी में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की रेड, 61 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 44 पौवा शराब और नगदी जब्तकांकेर पुलिस एक्शन मोड में,, नशे के कारोबारियों से लेकर गौ-तस्करों तक पर होगी सख्त कार्रवाई, SP निखिल राखेचा ने थाना प्रभारियों को दिए निर्दजनजातीय गौरव दिवस पर दुगली में भव्य आयोजन, जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की दिखी झलकदुगली में गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई, मंत्री टंकराम वर्मा और सांसद भोजराज नाग ने भेंट की पोषण बास्केटकोयलीबेडा के जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प, भरमार बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद, IED मौके पर नष्ट

दुगली में गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई, मंत्री टंकराम वर्मा और सांसद भोजराज नाग ने भेंट की पोषण बास्केट

दुगली में गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई, मंत्री टंकराम वर्मा और सांसद भोजराज नाग ने भेंट की पोषण बास्केट
📷 जितेन्द्र साहू

धमतरी, 17 नवंबर 2026। जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह के अवसर पर विकासखंड नगरी के ग्राम दुगली में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं के सम्मान में पारंपरिक गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा और लोकसभा सांसद भोजराज नाग सहित अतिथियों ने पांच गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोदभराई की रस्म पूरी कर उन्हें पोषण बास्केट भेंट की।

इस दौरान गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, स्वच्छता का ध्यान रखने और स्वयं के साथ गर्भस्थ शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की समझाइश दी गई।

कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

गोदभराई की यह पहल गर्भवती महिलाओं के प्रति सम्मान और अपनत्व प्रकट करने के साथ ही स्वस्थ मातृत्व एवं सुपोषित शिशु के निर्माण की दिशा में जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश लेकर आई।

ShareXFacebook
C
City Desk · Reporter

Ground reports from your city. Replace with your reporters in News Desk → Authors.